जब भी आपका कुछ बढ़िया सा हेल्दी वह टेस्टी खाने का मन करें तो बनाएं मूंग दाल का बहुत ही स्वादिष्ट व हेल्दी नाश्ता। ये नाश्ता खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है आप इसे बच्चों को लंच बॉक्स में भी बनाकर दे सकते है। अगर आपने एक बार ये मज़ेदार नाश्ता बनाकर खा लिया तो आप बार-बार बनाएँगे।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Moong Dal ka Chatpata Nashta
- मूंग दाल = 1 कटोरी
- मेथी दाना = ¼ टीस्पून
- फ्रेश दही = 4 टेबलस्पून
- सूजी = ½ कटोरी
- बेसन = 2 टेबलस्पून
- प्याज़ = 3 टेबलस्पून चोप कर लें
- शिमला मिर्च = 3 टेबलस्पून चोप कर लें
- गाजर = 3 टेबलस्पून चोप कर लें
- हरा धनिया = 3 टेबलस्पून, बारीक कटा हुआ
- जीरा = ½ टीस्पून
- हरी मिर्च = 2 बारीक कटी हुई
- लाल मिर्च पावडर = ½ टीस्पून
- नमक = स्वादानुसार
- धनिया पावडर = 1 टीस्पून
- गर्म मसाला पावडर = ¼ टीस्पून
- हल्दी पावडर = 2 पिंच
- इनों = 1 टीस्पून
- ऑइल = ज़रूरत अनुसार
- करी पत्ता = 15 से 20
- राई = 1 टीस्पून
- तिल = 2 टेबलस्पून
विधि – How to Make Moong Dal ka Chatpata Nashta
इस मज़ेदार व हेल्दी नाश्ते को बनाने के लिए दाल और मेथी दाने को मिलाकरअच्छे से दो से तीन बार वोश कर लें फिर दाल को 2 से 3 घंटे के लिए भिगोकर रख दें।
तय समय बाद दाल को मिक्सर गिलेंडर में डाल लें और दही डालकर इसे बारीक पीस लें दाल के पेस्ट को एक बाउल में निकाल लें और जार में थोडा सा पानी डालकर सारा दाल का पेस्ट निकाल लें।
अब जार में सूजी और बेसन डालकर मिक्सर गिलेंडर चला लें इसमें पानी नहीं डालना है इसको भी दाल के पेस्ट में डालकर चलाते हुए अच्छे से मिला लें। अगर आपको ये खुश्क लग रहा है तो इसमें एक से दो चम्मच पानी डालकर चला लें अब इसमें 1 टीस्पून नमक डालकर चलाते हुए 4 से 5 मिनट अच्छे से फेट लें फिर इसे 10 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि ये अच्छे से सेट हो जाएँ।

पैन में एक टेबलस्पून तेल डालकर गर्म करे तेल गर्म होने पर इसमें ज़ीरा डाल लें जीरा तड़कने पर हरी मिर्च डालकर चला लें फिर इसमें प्याज़ डालकर 1 मिनट चलाते हुए पका लें 1 मिनट बाद इसमें गाजर और शिमला मिर्च डालकर चलाते हुए तेज़ आंच पर 2 मिनट और पका लें।
फिर इसमें स्वादानुसार नमक डालकर चलाते हुए मिला लें अब इसमें लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, धनिया पावडर और गर्म मसाला डालकर चलाते हुए अच्छे से मिला लें और एक मिनट ढककर पका लें। 1 मिनट बाद इसमें हरा धनिया डालकर चलाते हुए मिला लें गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
जब ये ठंडा हो जाएँ तो इन सब्ज़ियो को दाल के बेटर में डालकर चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें। अब इसमें इनों और थोड़ा सा पानी डालकर चलाते हुएअच्छे से मिक्स कर लें।

एक छोटा पैन लें और इसमें एक टेबलस्पून तेल डाल लें तेल गर्म होने पर थोड़ी सी राई, 3 से 4 करी पत्ते और ¼ टीस्पून सफेद तिल डालकर चलाते हुए मिला लें। फिर दाल के बेटर को पैन में डालकर फैलाते हुए एकसार कर लें।

गैस की आंच को स्लो कर लें पैन को ढककर एक से डेढ़ मिनट पका लें तय समय बाद खोलकर इसमें ऊपर ऑइल लगा लें और आराम से पलट दें दूसरी तरफ से भी गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें

जब इसमें दोनों तरफ अच्छा सा कलर आ जाएँ तो प्लेट में निकाल लें और इसी तरह से बाकि के सभी स्नैक्स बनाकर तैयार कर लें।
बहुत ही मजेदार हमारा नाश्ता बनकर तैयार है जब भी आपका कुछ अलग सा खाने का मन करे तो फटाफट से बनाएं ये मज़ेदार नाश्ता।
सुझाव
- अगर आपके पास समय कम है तो दाल को आधे घंटे के लिए गर्म पानी में भिगो लें।
- इनों डालने के बाद दाल के बेटर को ना रखे तुरंत ही इसका नाश्ता बनाकर तैयार कर लें।
- आप अपनी पसंद अनुसार इसमें और भी सब्जियां ऐड कर सकते है।
Image Source: Babita’s Desi Kitchen
Recipe Source: Babita’s Desi Kitchen
