दोस्तों आज हम आपके साथ बहुत ही स्वादिष्ट व चटपटी दही वाली हरी मिर्च की रेसिपी शेयर करेंगे। ये दही हरी मिर्च खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है और फटाफट से बनकर तैयार हो जाती है। जब भी आपका कुछ चटपटा खाने का मन करें तो 5 मिनट में बनाएं ये मज़ेदार दही वाली हरी मिर्च।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Dahi Wali Hari Mirch
- हरी मिर्च = 200 ग्राम कम तीखी वाली
- दही = 100 ग्राम
- मेथी दाना = ¼ टीस्पून
- सरसों = ¼ टीस्पून
- साबित सौंफ = ¼ टीस्पून
- जीरा = ¼ टीस्पून
- कलौंजी = ¼ टीस्पून
- हींग = 2 पिंच
- अमचूर पावडर = 1 टीस्पून
- कश्मीरी लाल मिर्च पावडर = ½ टीस्पून
- हल्दी पावडर = ½ टीस्पून
- धनिया पावडर = 1 टीस्पून
- सौंफ पावडर = 1 टेबलस्पून
- नमक = 1 टीस्पून
- ऑइल = 2 से 3 टेबलस्पून
विधि – How to Make Dahi Wali Hari Mirch
ये मजेदार दही हरी मिर्च बनाने के लिए कम तीखी वाली हरी मिर्च लें। मिर्च को अच्छे से धोकर सुखा लें फिर इसकी डंडी को तोड़कर निकाल दें और बीच में चीरा लगा दें।
पैन को गैस पर रखे और इसमें ऑइल डालकर गर्म होने दें तेल गर्म होने पर इसमें सभी खड़े मसाले डालकर चलाते हुए कुछ सेकिंड भून लें साथ ही इसमें हींग डाल दें।
फिर इसमें हरी मिर्च डालकर ढक दें ताकि इसके छीटे ना निकलेकुछ सेकिंड बाद खोलकर चलाते हुए मिला लें गैस की आंच को स्लो कर लें।
स्लो आंच पर इसे एक मिनट ढककर पका लें एक मिनट बाद हरी मिर्च में सभी पावडर मसाले डालकर चलाते हुए एक मिनट भून लें अब इसमें दही डालकर चलाते हुए मिला लें फिर इसे हल्की आंच पर ढककर दो मिनट पका लें।
दो मिनट बाद खोलकर देखे बहुत ही स्वादिष्ट हमारी दही वाली हरी मिर्च बनकर तैयार है गैस को बंद कर दें और हरी मिर्च को एक प्लेट में निकाल लें ये खाने में इतनी स्वादिष्ट लगती है कि आप एक रोटी की जगह दो रोटी खा लेंगे।
Image Source: ZaykaRecipes
