आज हम आपके साथ एक बहुत ही मजेदार चिकन की रेसिपी शेयर करेंगे जिसका नाम है नवाबी चिकन। जो हर पार्टी की जान होता है आप इसे किसी भी ख़ास मौके पर या फिर मेहमानों के आने पर भी बना सकते है ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और बहुत ही जल्द बनकर तैयार हो जाता है।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Nawabi Chicken Recipe
- चिकन = आधा किलो
- काजू = 15
- नारियल का बुरादा = 1 टेबलस्पून
- हरी इलायची = 4
- केसर = 12 से 15 धागे
- मिल्क = 1/3 कप
- तली हुई प्याज़ = 1/2 कप
- फ्रेश दही = ½ कप, 100 ग्राम
- नमक = 1 टीस्पून
- लाल मिर्च पावडर = 1 टीस्पून
- कश्मीरी लाल मिर्च पावडर = ½ टीस्पून
- हल्दी पावडर = ¼ टीस्पून
- भुना जीरा पावडर = 1 टीस्पून
- गर्म मसाला पावडर = 1 टीस्पून
- धनिया पावडर = 1 टीस्पून
- काली मिर्च पावडर = ½ टीस्पून
- अदरक लहसुन का पेस्ट = 1 टेबलस्पून
- निम्बू का रस = 1 टीस्पून
- ऑइल = ½ कप
- हरा धनिया = 3 टेबलस्पून कटा हुआ
- हरी मिर्च = 5
विधि – How to Make Nawabi Chicken
टेस्टी नवाबी चिकन बनाने के लिए सबसे पहले चिकन को अच्छे से धोकर स्टेनर पर रख दे ताकि इसका सारा पानी निकल जाएँ।
काजू को एक मिक्सी के जार में डालेंगे साथ ही नारियल का बुरादा, हरी इलायची, केसर के धागे और एक तिहाई कप दूध डालकर इसका बारीक पेस्ट बना लेंगे।
चिकन को एक बाउल में कर लें साथ ही इसमें दही, लाल मिर्च पावडर, कश्मीरी लाल मिर्च पावडर, नमक, हल्दी पावडर, भुना जीरा पावडर, गर्म मसाला पावडर, धनिया पावडर, काली मिर्च पावडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, निम्बू का रस, काजू का पेस्ट, तली हुई प्याज़ को क्रश करके डालें और आधा कप तेल डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें मेरिनेट चिकन को एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
तय समय बाद गैस पर एक कढ़ाही रखे और मेरिनेट चिकन को कढ़ाही में ट्रांसफर कर लें गैस की आंच को तेज़ कर लें और इसे चलाते हुए 5 मिनट भून लें।
इसमें से तेल सेपरेट होने लगा है अब इसमें ½ कप पानी डालकर चलाते हुए मिला लें अब इसे ढककर 20 से 25 मिनट के लिए स्लो आंच पर पका लें और इसे बीच-बीच में चलाते रहे ताकि मसाला नीचे तले में ना लगे।
तय समय बाद खोलकर देखे हमारा चिकन बहुत ही अच्छे से पक गया है। अब इसमें चार से पांच साबित हरी मिर्च, और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर चलाते हुए मिला लें। बहुत ही मजेदार हमारा नवाबी चिकन बनकर तैयार है गैस को बन्द कर दें और इसे एक सर्विंग बाउल में निकाल कर गरमागर्म सर्व करें।
