इस रक्षाबंधन आप भी बनाएं अपने भाई के लिए मैंगो के ये स्वादिष्ट लडडू Mango Coconut Laddu

आज हम आपके साथ शेयर करेंगे बहुत ही मजेदार मैंगो कोकोनट लडडू। ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगते है और बहुत ही जल्द बनकर तैयार हो जाते है ये लडडू देखने में इतने टेम्टिंग लगते है की उन्हें देखकर सभी के मुंह में पानी आ जाता है। रक्षाबंधन के इस खास मौके पर आप भी बनाएं झटपट से बनने वाले मैंगो के ये टेस्टी लडडू।

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Mango Coconut Laddu

  • मैंगो = 2 बड़े साइज़ के
  • कच्चा नारियल = 1
  • चीनी = 3 टेबलस्पून
  • हरी इलायची = 3

विधि – How to Make Mango Coconut Laddu

टेस्टी मैंगो लडडू बनाने के लिए सबसे पहले नारियल के काले वाले भाग को छीलकर निकाल दें फिर मिक्सर ग्राइनडर में डालकर पीस लें।

गैस पर कढ़ाही रखे और इसमें नारियल डालकर मीडियम टू लों आंच पर चलाते हुए 4 से 5 मिनट भून लें।

आम को छीलकर क्यूब में काट लें और मिक्सी के जार में कर लें साथ ही इसमें चीनी डालें और हरी इलायची को छीलकर उसके दाने डाल लें अब इसे भी ग्राइंड कर लें।

इतनी देर में नारियल भी भून गया है अब मैंगो के पल्प को कढ़ाही में डाल दें और चलाते हुए मिलाएं गैस की आंच को मीडियम कर लें और इसे लगातार चलाते हुए पकाएं थोड़ी ही देर में मिश्रण कढाई छोड़ने लगेगा।

जब इसकी कंसिस्टेंसी मिठाई जमने वाली हो जाएँ तो गैस को बंद कर दें और इसे थोडा ठंडा होने के लिए रख दें। हाथो को घी लगाकर चिकना कर लें और इसमें से थोडा सा मिश्रण लेकर लडडू बना लें।

बहुत ही ज़ायकेदार हमारे मैंगो कोकोनट लडडू बनकर तैयार है ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है और बहुत ही जल्द बनकर तैयार हो जाते है।

सुझाव

आप चाहे तो इन लड्डुओं को डेसिकेटेड कोकोनट पाउडर से भी बना सकती है।

अगर आप इसकी मिठाई बनाना चाहती है तो गैस को बंद करके इस मिश्रण को मिठाई जमाने वाली ट्रे में फेला लें और ठंडा होने पर अपनी पसंद अनुसार शेप में काट लें।

Mango Laddu Recipe

Prep Time10 minutes
Cook Time15 minutes
Total Time23 minutes
Course: Laddu Recipe
Cuisine: Indian
Keyword: Besan Laddu Recipe, bundi ke laddu, coconut laddu recipe, coconut mango laddu, Dry Fruit Laddu Recipe, mango laddu, Nariyal ke Laddu Recipe
Servings: 4 people

Leave a Comment