दोस्तों आज हम बनाएँगे बिना गैस जलाएं 5 मिनट में एक बहुत ही मजेदा डेज़र्ट ये खाने में बहुत ही टेस्टी लगता है और बहुत ही जल्द बनकर तैयार हो जाता है साथ ही हम इसके लिए एक बहुत ही मज़ेदार स्टाफिंग भी बनायेंगे।
आवश्यक सामग्री – Ingredientd for Bread Dessert Recipe
- ब्रेड स्लाइस = 6
- मिल्क पावडर = 1/3 कप
- कोकोनट पावडर = 3/4 कप
- चीनी पावडर = 1 टेबलस्पून
- मिल्क = 2 टेबलस्पून
- चीनी पावडर = ½ कप
- पानी = 1 कप
- पिस्ता ऐसंस = कुछ बूंदे
विधि – How to Make Bread Dessert Recipe
इस मजेदार डेज़र्ट को बनाने के लिए सबसे पहले स्टाफिंग बना लें। स्टाफिंग बनाने के लिए एक बाउल मे मिल्क पावडर एक ¼ कप कोकोनट पावडर और चीनी पावडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। फिर इसमें दो टेबलस्पून दूध डालकर सभी चीजों को अच्छे से आपस में मिक्स कर लें बहुत ही बढ़िया सी हमारी स्टाफिंग बनकर तैयार है इसे एक तरफ रख दें।
ब्रड के चारो किनारों को काटकर निकाल दें फिर एक ब्रेड स्लाइस पर स्टाफिंग को अच्छे से फेला दें और इसके ऊपर दूसरी ब्रेड रखकर हलके हाथ से प्रेस कर दें। फिर ब्रेड को ट्रेंगल शेप में कट कर लें और एक बार फिर से इसे ट्रेंगल शेप में काट लें हमारी ब्रेड के चार पीस बन गए है। इसी तरह से सभी ब्रेड में स्टाफिंग लगाकर ट्रेंगल शेप में काट लें और इन्हें एक तरफ रख दें।
एक बाउल में एक कप पानी डाल लें और इसमें आधा कप चीनी का पावडर डालकर चलाते हुए मिला लें। जब चीनी पानी में अच्छे से मिल जाएँ तो इसमें कुछ बूंदे पिस्ता ऐसंस की डालकर चलाते हुए मिला लें।
हमारी चाशनी तैयार है मलाई सेंविच को चाशनी में अच्छे से डिप कर लें। फिर दोनों हाथो से हलके से दबाते हुए इसकी एक्स्ट्रा चाशनी निकाल लें सेम इसी प्रोसेस से बाकि के सभी मलाई सेंविच तैयार कर लें।
अब इन्हें कोकोनट पावडर से कोट कर लें बिना गैस जलाएं 5 मिनट में हमारा बहुत ही मजेदार डेज़र्ट बनकर तैयार है जब भी आपका कुछ मीठा खाने का मन करे तो फटाफट बनाएं ये यम्मी डिजर्ट।
