सूजी की ये इंस्टेंट मिठाई स्वादिष्ट होने के साथ-साथ बहुत ही जल्द बनकर तैयार हो जाती है ये मिठाई खाने में इतनी सॉफ्ट होती है कि मुहं में जाते ही घुल जाती है।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Suji Ki Barfi Recipe
- चीनी = ¾ कप
- ओरेंज फ़ूड कलर = टू पिंच
- सूजी = 1 कप
- बेसन = ½ कप
- घी = 2 टेबलस्पून
- बादाम = ज़रूरत अनुसार
विधि – How to Make Rava Barfi Recipe
सूजी की इस टेस्टी मिठाई को बनाने के लिए सबसे पहले शुगर सिरप बनायेंगे। चीनी को कढ़ाही में डाल लें और इसमें ½ कप पानी डालकर चलाते हुए मिला लें गैस को ऑन करे और चीनी मेल्ट होने तक पका लें चीनी मेल्ट होने पर गैस की आंच को मीडियम कर लें।
मीडियम आंच पर इसे 5 मिनट और पका लें चाशनी को ज्यादा नहीं पकाना है बस इसमें हल्का सा चिपचिपाप आ जाएँ हमे चशनी को इतना ही पकाना है।
चाशनी में 2 पिंच ओरेंज फ़ूड कलर डालकर चलाते हुए मिला लें जब इसमें चिपचिपापन आ जाएँ तो गैस को बंद कर दें और शुगर सिरप को एक तरफ रख दें।
कढ़ाही में सूजी डालकर मीडियम आंच पर चलाते हुए 2 से 3 मिनट भून लें 3 मिनट बाद इसमें बेसन डालकर चलाते हुए दोनों चीजों को भून लें। 4 से 5 मिनट भूनने के बाद इसमें घी डालकर चलाते हुए 5 से 6 मिनट और भून लें।
इसमें से बहुत ही अच्छी खुशबू आ रही है अब इसमें शुगर सिरप डालकर चलाते हुए मिला लें। मीडियम आंच पर चलाते हुए इसे बर्फी जमने वाली कंसिस्टेंसी आने तक पका लें जब मिश्रण पैन छोड़ना लगे तो गैस को बंद कर दें।
बर्फी जमाने वाली ट्रे पर घी लगा लें और इस मिश्रण को ट्रे में पलट दें स्पेचुला से फेलाते हुए एकसार कर लें 10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही रखा रहने दें।
10 मिनट बाद मिठाई को अपनी पसंद अनुसार किसी भी शेप में काट लें इसके ऊपर बादाम लगा दें ठंडा होने पर इसे प्लेट में निकाल लें।
बहुत ही स्वादिष्ट हमारी सूजी की मिठाई बनकर तैयार है फटाफट से बनने वाली ये सूजी की मिठाई आपके घर में सभी को बहुत पसंद आएगी।
Image Source: ZaykaRecipes
