आज हम आपके लिए लेकरआएं है बहुत ही मजेदर सी हरयाली फिश फ्राई की रेसिपी इस का स्वाद सबसे अलग और बहुत ही गज़ब का होता है। इस फिश फ्राई को हमने हरे मसाले से बनाया है जो कि इसके स्वाद में चार चाँद लगा देता है ।
आवश्यक सामग्री – Ingriends for Hariyali Machli Fry Recipe
- रहू फिश = 1 किलो
- अदरक-लहसुन का पेस्ट = 1 टेबलस्पून
- हल्दी पावडर = ½ टीस्पून
- नमक = स्वादानुसार
- अजवाइन = ½ टीस्पून
- तेल = 1 टेबलस्पून
- निम्बू का रस = 2 टेबलस्पून
- हरा धनिया = 1 मुठ्ठी
- पोदीना = आधी मुठ्ठी
- हरी मिर्च = 3
- करी पत्ते = 15
- लाल सूखी मिर्च साबित = 5
- काली मिर्च = 1 टीस्पून
- ज़ीरा = 1 टीस्पून
- नारियल का बुरादा = 1 टेबलस्पून
- कोर्न फ्लोर = 8 टेबलस्पून
- ऑइल = फिश फ्राई
विधि – How to Make Green Masala Fish Fry
इस टेस्टी सी फिश फ्राई को बनाने के लिए सबसे पहले इसको आधे घंटे के लिए नमक और सिरके के पानी में छोड़ दें। फिर इसे अच्छे से धोकर स्टेनर में रख दें जब इसका सारा पानी निकल जाएँ तो फिश को बाउल में कर लें।
फिर इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट, हल्दी पावडर, स्वाद अनुसार नमक, अजवाईन, तेल और निम्बू का रस डालकर इन सभी मसालों को फिश पर अच्छे से कोट कर ले।
अब इसे आधे घंटे के लिए रख दें ताकि सभी मसाले फिश में अच्छे से जब्ज़ हो जाएँ इतने मछली मेरिनेट हो रही इतने हम इसके लिए हरा मसाला तैयार करेंगे।
मिक्सी के जार में हरा धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, करी पत्ता, काली मिर्च, जीरा, नारियल का बुरादा डाल ले अब इसमें थोडा सा पानी डालकर पीसकर इसका फाइन पेस्ट बनाकर तैयार कर लें।
तैयार हरे मसाले को मछली पर डाल ले साथ ही इसमें कोर्न फ्लोर डालकर अच्छे से इसको मिक्स कर लें। कोर्न फ्लोर डालने से मछली की बाइंडिंग अच्छे से होगी अब हमारी फिश फ्राई होने के लिए रेडी है।

तेल को गर्म होने के लिए रख दे जब तेल गर्म हो जाएँ तो एक-एक करके मछली के पीस गर्म तेल में डाल दें।
मीडियम आंच पर फिश को 4 से 5 मिनट फ्राई कर लें। फिर इसको आराम से पलट दें अब इसको दोनों तरफ से अलट-पलट कर 7 से 8 मिनट अच्छे से फ्राई कर ले। जब ये दोनों तरफ से अच्छे से फ्राई हो जाए तो टिशू पेपर बिछी प्लेट में निकाल लें इसी तरह से दूसरा बेच भी बनाकर तैयार कर लें।

बहुत ही स्वादिष्ट हमारी गरमागर्म ग्रीन फिश फ्राई खाने के लिए तैयार है हरी चटनी के साथ इसे मज़े ले लेकर खाएं और खिलाएं।
सुझाव
- हरे मसाले को पीसते समय इसमें बिलकुल थोड़ा सा ही पानी डाले।
- आप चाहे तो इसमें टू पिंच ग्रीन फ़ूड कलर भी डाल सकते है।
Image Source: Cook with Lubna
Recipe Source: Cook with Lubna
