लखनऊ की मशहूर हरी मिर्च कीमा रेसिपी Lucknowi Style Hari Mirch Keema

Lucknowi Style Hari Mirch Keema एक बेहद खुशबूदार और शाही व्यंजन है, जिसे खास तौर पर ताज़ी हरी मिर्च, देसी घी और लखनऊ के पारंपरिक मसालों से तैयार किया जाता है। जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है।

 आवश्यक सामग्री – Ingredients for Lucknowi keema recipe

  • मटन कीमा = 500 ग्राम
  • हरी मिर्च = 8–10 बारीक कटी हुई
  • प्याज = 3 बारीक कटी
  • अदरक-लहसुन पेस्ट = 2 बड़े चम्मच
  • फ्रेश दही = ½ कप (फेंटा हुआ)
  • टमाटर = 1 छोटा कटा हुआ
  • हरा धनिया = 2 टेबलस्पून
  • देसी घी = 2 टेबलस्पून
  • तेल = 2 टेबलस्पून

खड़े मसाले

  • तेज पत्ता = 2
  • बड़ी इलायची = 1
  • दालचीनी = 1 टुकड़ा
  • लौंग = 4
  • जीरा = 1 छोटा चम्मच

पावडर मसाले

  • हल्दी पावडर = ½ टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर = ½ टीस्पून
  • धनिया पाउडर = 1 टेबलस्पून
  • गरम मसाला = ½ टीस्पून
  • नमक = स्वादानुसार

विधि- How to Make Lucknowi Hari mirch keema recipe

टेस्टी हरी मिर्च कीमा बनाने के लिए सबसे पहले मटन कीमें को साफ पानी से धोकर अच्छी तरह छान लें ताकि इसका सारा अतिरिक्त पानी निकल जाएँ। अब एक भारी तले की कड़ाही या देगची गर्म करके उसमें तेल और देसी घी डालें। घी गर्म होते ही इसमें खड़ा मसाला तेज पत्ता, बड़ी इलायची, दालचीनी, लौंग और जीरा डालकर भूनें। जैसे ही मसालों की सुगंध आने लगे तब बारीक कटी प्याज डालें और इसे सुनहरा भूरा होने तक भूने, क्योंकि अच्छी तरह भुनी हुई प्याज ही लखनऊ के स्वाद की असली पहचान होती है।

जब प्याज़ अच्छे से भून जाएँ तो अब इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और 1 मिनट तक भूनें, फिर बारीक कटी हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह चलाएँ। हरी मिर्च इस रेसिपी की जान है, इसलिए उन्हें धीमी आँच पर 2–3 मिनट sauté करना ज़रूरी है। अब मटन कीमा कड़ाही में डालें और इसे तेज आँच पर लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक इसका रंग बदलकर हल्का भूरा न हो जाए।

इस भुनाई के दौरान कीमे का पानी सूख जाएगा और मसालों की खुशबू उसमें भर जाएगी।

अब इसमें पावडर मसाले डालें हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, धनिया पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर मसालों को अच्छी तरह मिलाते हुए 5 से 6 मिनट भूनें ताकि मसालों का कच्चापन खत्म हो जाए।

अब इसमें फेंटा हुआ दही डालें और तेज आँच पर चलाते हुए तब तक भूनें जब तक तेल मसाले से अलग होना शुरू न हो जाए। साथ ही टमाटर भी डाल दें।

जब तेल ऊपर आ जाएँ तो ½ कप गर्म पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें  और धीमी आँच पर 15 से 20 मिनट पकाएँ बीच-बीच में चलाते रहें ताकि कीमा नरम हो जाए और मसाले उसमें अच्छे से घुल-मिल जाएँ। जब पानी लगभग सूख जाए और कीमा तेल छोड़ दे, तब आखिरी में ऊपर से गरम मसाला, हरी मिर्च, हरा धनिया और देसी घी डालकर 2 मिनट दम दे दें।

आपका शाही Lucknowi Style Hari Mirch Keema तैयार है। इसे खमीरी रोटी, तंदूरी रोटी, रूमाली रोटी या जीरा राइस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।

Lucknowi Style Hari Mirch Keema

Prep Time10 minutes
Cook Time30 minutes
Total Time40 minutes
Course: Main Course
Cuisine: Indian dish
Keyword: #HariMirchKeema, bhuna keema, hari mirch keema, indian food recipe, keema do pyaza, keema masala, keema recipe, MuttonKeemaRecipe, ShahiKeema, white keema kaise banta hai
Servings: 5 people

Leave a Comment