इतनी लज़ीज़ सब्जी अगर एक बार खा ली तो हाथ रोकना मुश्किल हो जायेगा Healthy Lobia Palak Curry

यह डिश खासकर सर्दियों के मौसम में बहुत पसंद की जाती है क्योंकि इसमें प्रोटीन, आयरन और फाइबर का शानदार बैलेंस होता है और यह हेल्दी होने के साथ-साथ बहुत ही स्वादिष्ट भी लगती है।

ये प्रोटीन से भरपूर लोबिया और आयरन से भरपूर पालक का स्वादिष्ट और हेल्दी कॉम्बिनेशन है। यह चावल, रोटी या पराठे के साथ बहुत अच्छा लगता है।

आवश्यक सामग्री Ingredients High Protein Curry Recipe

लोबिया उबालने के लिए

  • लोबिया = 1 कप
  • पानी = 2 कप
  • नमक = 1/2 टीस्पून
  • हल्दी पावडर = 1/4 टीस्पून

पालक और ग्रेवी के लिए सामग्री

  • पालक = 2 कप धोकर बारीक कटा हुआ
  • प्याज़ = 1 बड़ा स्लाइस में कटी हुई
  • टमाटर = 2 प्यूरी बना लें
  • अदरक–लहसुन पेस्ट = 1 टीस्पून
  • हरी मिर्च –=2 कटी हुई
  • धनिया पाउडर = 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर = 1 टीस्पून
  • हल्दी = 1/2 टीस्पून
  • जीरा = 1/2 टीस्पून
  • गरम मसाला = 1/2 टीस्पून
  • तेल = 2 टेबलस्पून
  • नमक = स्वाद अनुसार

विधि – How to Make Healthy Lobia Palak Curry

लोबिया पालक बनाने के लिए सबसे पहले लोबिया को 4–5 घंटे या रातभर पानी में भिगोकर रखें ताकि वह अच्छी तरह फूल जाए और पकाने में कम समय ले।

भीगे हुए लोबिया को  प्रेशर कुकर में डालें, साथ में 2 कप पानी, आधा चम्मच नमक और थोड़ा सा  हल्दी पावडर डालें और मीडियम आँच पर 4 से 5 सीटी आने तक पकाएँ, ताकि लोबिया नरम हो जाए। पालक को अच्छे से धोकर बारीक-बारीक काट लें और एक तरफ रखें।

ग्रेवी तैयार करने के लिए एक कड़ाही में दो टेबलस्पून तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें, जीरा चटकने लगे तो स्लाइस में कटा हुआ प्याज़ डालकर उसे हल्का सुनहरा होने तक भूनें।

प्याज़ सुनहरा होने पर अदरक–लहसुन का पेस्ट और दो बारीक कटी हरी मिर्च डालें और करीब एक मिनट तक पकाएँ ताकि अदरक–लहसुन की कच्ची महक खत्म हो जाए। अब इसमें टमाटर की प्यूरी डालें और मसाले से तेल अलग होने तक मध्यम आँच पर पकाएँ।

जब टमाटर-प्याज़ का मसाला अच्छी तरह से भुन जाए, तब इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, और स्वाद अनुसार नमक डालकर 1 से 2 मिनट तक भून लें  ताकि मसाले अच्छे से भून जाएँ।  

जब मसाला अच्छे से भून जाएँ तो इसमें पालक डालें और पालक का पानी खुश्क होने तक पकाएँ। पालक पहले थोड़ा पानी छोड़ेगा, फिर धीरे-धीरे उसका रंग गहरा हो जाएगा और वह मसाले में अच्छे से मिल जाएगा।

जब पालक अच्छी तरह गल जाए तो इसमे उबली हुई लोबिया डालकर चलाते हुए मिलाएं और फिर इसमें 1 कप गर्म पानी डालें। अब इसे अच्छे से मिलाकर कड़ाही को ढक दें और धीमी आँच पर 8–10 मिनट पकने दें

जिससे लोबिया में पालक और मसालो का फ्लेवर अच्छे से आ जाएँ। बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि लोबिया नीचे तले में न लगे। 10 मिनट बाद ढक्कन खोलकर देखें बहुत ही मजेदार हमारी लोबिया पालक की सब्जी तैयार है

अब इसमें आधा चम्मच गरम मसाला डालकर चलाते हुए मिलाएं इस समय गर्म मसाला डालने से सब्जी की खुशबू और स्वाद दोनों और बढ़ जाते हैं। गैस को बंद करें और ऊपर से थोड़ा हरा धनिया डालकर गार्निश करें।

Image Source: Chatpaty Pakwan

Lobia Palak Masala

Prep Time10 minutes
Cook Time26 minutes
Course: Main Course
Cuisine: Indian
Keyword: Healthy & Delicious Curry, Healthy Dinner Recipe, Lobia Palak Masala, Palak Lobia Curry Recipe, Palak Lobia Sabzi
Servings: 4 people

Leave a Comment