आलू का इतना टेस्टी नाश्ता आपने पहले कभी नहीं खाया होगा Aloo ke Seekh Kabab

दोस्तों आज हम आपके साथ स्नैक्स की एक बहुत ही यूनिक रेसिपी शेयर करेंगे जो खाने में तो मजेदार है ही साथ ही बनाने में भी बहुत ही दिलचस्प है शाम की चाय के लिए ये एक बहुत ही गज़ब का स्नैक्स है।

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Aloo ke Seekh Kabab Recipe

  • आलू = 500 ग्राम, आधा किलो
  • प्याज़ = 1 बारीक चोप कर लें
  • हरी मिर्च = 2 कुटी हुई
  • हरा धनिया = बारीक कटा हुआ ½ कप
  • भुना कुटा जीरा = 1 टीस्पून
  • काली मिर्च पावडर = ½ टीस्पून
  • चाट मसाला = ½ टीस्पून
  • भुना कुटा धनिया = 1 टेबलस्पून
  • नमक = 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पावडर = ½ टीस्पून
  • कुटी हुई मिर्च = ½ टीस्पून
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट = 1 टीस्पून
  • मैदा = 4 टेबलस्पून
  • ऑइल = 3 टेबलस्पून

विधि – How to Make Aloo ke Seekh Kabab Recipe

इस टेस्टी स्नैक्स को बनाने के लिए आलू को छीलकर धो लें फिर आलू को चोप कर लें आलू को चोप करने के बाद आलू को एक मलमल के कपड़े पर डाल लें साथ ही चोप की हुई प्याज़ भी डाल दें।

कपड़े को सभी तरफ से पकड़कर दबाते हुए आलू का सारा पानी निकाल दें। आलू और प्याज़ दोनों में ही बहुत सारा पानी होता है इसीलिए जितना भी हो सके आलू का सारा पानी निकाल दें।

Aloo ke Kabab

फिर आलू और प्याज़ को एक बाउल में कर लें अब इसमें कुटी हुई हरी मिर्च, हरा धनिया, लाल मिर्च पावडर, कुटी हुई मिर्च, जीरा, कुटा धनिया, चाट मसाला, काली मिर्च पावडर, स्वादानुसार नमक, अदरक लहसुन का पेस्ट और मैदा डालकर सभी चीजों को अच्छे से आपस में मिक्स कर लें।

अब आप इसको बाइंड करके देख लें अगर ये सही से बाइंड हो रहा है तो ठीक है अगर आपका मिश्रण बाइंड नहीं हो रहा है तो इसमें थोडा सा मैदा और डाल लें। (ध्यान रहे अगर आपने आलू को अच्छे से निचोड़कर सारा पानी निकाल दिया है तो आपको इसमें ज्यादा मैदे की ज़रूरत नहीं पड़ेगी)

अब कोई भी स्टिक लेकर आलू से इसके सीख कबाब बना ले सारे मिश्रण से कबाब बनाकर तैयार कर लें। अगर आप हमारे बताएं हुए तरीके से कबाब बनाएँगे तो आपके कबाब कभी नहीं टूटेंगे।

इन्हें शैलो फ्राई करने के लिए तवे पर थोड़ा सा तेल डाल लें तेल गर्म होने पर कबाब को तवे पर रख दें गैस की आंच को लो टू मीडियम ही रखे ताकि हमारे कबाब अन्दर तक अच्छे से सिक जाएँ। एक तरफ से सिकने पर इन्हें घुमा दें सभी तरफ से अच्छा सा सुनहरा कलर आने तक कबाब को घुमा-घुमाकर सेक लें।

Aloo ke Seekh Kabab

सभी तरफ से कबाब पर अच्छा सा सुनहरा कलर आने पर इन्हें निकाल लें और इसी तरह से दूसरा बेच भी सेक लें।

बचे हुए तेल में एक लच्छो में कटी हुई प्याज़ को डाल लें साथ ही 4 से 5 हरी मिर्च डाल दें। ( ये ऑप्शनल है आप चाहे तो इसे स्किप भी कर सकते है) अब प्याज़ के ऊपर एक चुटकी नमक और एक चुटकी चाट मसाला डालकर चलाते हुए मिला लें। अब इस प्याज़ को सीख कबाब के ऊपर डाल दें।

इसको और टेस्टी बनाने के लिए फॉयल पेपर से एक कटोरी बना लें इस कटोरी को कबाब के ऊपर रख दें फिर इसमें दहकते हुए कोयले को रखे कोयले के ऊपर थोडा सा घी डाल दें और 5 मिनट के लिए ढक दें।

 5 मिनट बाद कोयले को निकाल दें हमारे सीख कबाब में बहुत ही अच्छा स्मोकि फ्लेवर आ गया है मजेदार कबाब को अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।

Image Source: Cooking cod

Recipe Source: Cooking cod

Aloo ke Seekh Kabab

Prep Time10 minutes
Cook Time15 minutes
Total Time25 minutes
Course: Potato Snacks Recipe
Cuisine: Indian
Keyword: 5 minute snacks recipe, Aalu Snacks, Aloo Snacks, best snacks recipe, Easy Snacks Recipe, evening snacks
Servings: 5 people

Leave a Comment