दोस्तों आज हम आपके साथ एक बहुत ही मजेदार सी दाल अंडे की रेसिपी शेयर करेंगे। जो खाने में बहुत ही यम्मी लगती है और बनाने में बहुत ही आसान जब भी आपकी समझ में कुछ ना आएं तो झट से बनाएं ये टेस्टी अंडे दाल की रेसिपी आप इसे पूरी पराठा या जीरा राईस के साथ सर्व करें ये आपके घर में सभी को बहुत पसंद आयेगी।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Egg Moong Dal Recipe
- उबले अंडे = 5
- धुली मूंग दाल = 1 कप
- ज़ीरा = 1 टीस्पून
- प्याज़ = 1 बड़ी चोप कर लें
- हरी मिर्च = 4 से 5
- अदरक-लहसुन का पेस्ट = 1 टीस्पून
- फ्रेश दही = 1 टेबलस्पून
- लाल मिर्च पावडर = 1 टीस्पून
- हल्दी पावडर = 1/2 टीस्पून
- धनिया पावडर = 1 टीस्पून
- काली मिर्च पावडर = 1/2 टीस्पून
- नमक = स्वादानुसार
- हरा धनिया = 3 टेबलस्पून
विधि – How to Make Egg Dal Recipe
इस टेस्टी सी दाल अंडे की रेसिपी बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर 15 मिनट के लिए भिगोकर रख दें।
एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म कर लें तेल गर्म होने पर इसमें अंडे डाल दें साथ ही इसमें थोड़ी सी हल्दी और नमक डालकर तल लें। हल्दी, नमक डालने से अन्डो का बहुत ही अच्छा सुनहरा करल आएगा।

अन्डो पर सभी तरफ से हल्का सुनहरा करल आने तक तलकर निकाल लें अब इसी तेल में ज़ीरा डालकर दें ज़ीरा चटकने पर इसमें चोप की हुई प्याज़ और साबित हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें।
जब प्याज़ में अच्छा सा सुनहरा कलर आ जाएं तो अदरक-लहसुन का पेस्ट और दही डालकर चलाते हुए दो से तीन मिनट भून लें ताकि लहसुन का कच्चापन निकल जाएँ। दो मिनट बाद इसमें दाल का सारा पानी निकाल कर डाल दें अब दाल को मसालों के साथ 3 से 4 मिनट भून लें।
5 मिनट दाल को भूनने के बाद इसमें लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, धनिया पावडर, काली मिर्च पावडर और स्वादानुसार नमक डालकर दाल को अच्छे से भून लें हमे दाल का सारा पानी खुश्क होने तक अच्छे से भूनना है।

जब दाल अच्छे से भून जाएँ तो इसमें दो कप पानी डालकर चलाते हुए मिला लें अब इसे 10 से 15 मिनट हल्की आंच पर पका लें ताकि दाल अच्छे से गल जाएँ बीच में एक से दो बार चला लें।
तय समय बाद दाल को खोलकर देखे हमारी दाल बहुत ही अच्छे से पक गई है अब इसमें अंडे और हरा धनिया डालकर चलाते हुए मिला लें।
तीन से चार मिनट और हल्की आंच पर पका लें 5 मिनट बाद गैस को बंद कर दें बहुत ही टेस्टी हमारी दाल अंडे की रेसिपी बनकर तैयार है आप इसे लंच या डिनर में बना सकते है आपके घर में ये सभी को बहुत पसंद आएगी।
Image Source: Flavours Of My Kitchen
Recipe Source: Flavours Of My Kitchen
