khus Sharbat Recipe खस का शर्बत बनाने की आसान रेसिपी आप इस तरह से बहुत ही आसानी से घर पर खस का शर्बत बना सकते है खस का शर्बत गर्मियों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
आवश्यक सामग्री – ingredients for khus Sharbat Recipe
- चीनी = एक कप
- सेट्रिक एसिड = एक चौथाई टीस्पून
- ग्रीन फ़ूड कलर = एक टीस्पून
- खस एसेंस = एक टीस्पून
- निम्बू = आधा
- लिक्विड ग्लोकोस = एक टीस्पून
विधि – how to make Homemade khus Sharbat
एक पैन में एक कप चीनी और तीन चौथाई कप पानी डालकर घुलने के लिए रख दें। इसका एक गाढ़ा शुगर सिरप बनाकर तैयार करना है।
जब ये हल्का चिपचिपा हो जाएँ तो इसमें एक चौथाई टीस्पून सेट्रिक एसिड डाल दें। इसमें एक तो थोड़ा सा खट्टापन होता है और दूसरा ये खस के शर्बत को लम्बे समय तक खराब नहीं होने देता। अब सिरप में एक टीस्पून लिक्विड ग्लोकोस डाल दें इससे शर्बत क्लियर बनेगा और शुगर क्रिस्टल भी नहीं बनेंगे।
कई बार ज्यादा दिन रखने से शर्बत के नीचे चीनी जम जाती है। लिक्विड ग्लोकोस डालने से शुगर क्रिस्टल नहीं बनते जब ये एक तार की चाशनी बन जाएँ तो गैस को बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
जब ये रूम टेम्प्रेचर पर ठंडा हो जाएँ तो इसमें एक टीस्पून खस का एसेंस और साथ ही एक टीस्पून ग्रीन फ़ूड कलर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। इस बात का खास ध्यान रखे कि जब शुगर सिरप ठंडा हो जाएँ तभी इसमें कलर और एसेंस डाले। इसकी कॉन्सीटेंसी एकदम ऐसी होनी चाहिए।

अब इसमें एक बड़ा गिलास पानी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। दो सर्विंग गिलास में आइस क्यूब डाल दें और खस के शर्बत को गिलास में डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें।
बाकि के खस के सिरप को एक बोतल में भरकर रख दें। आप चाहे तो इसे फ्रिज में रखे या रूम टेम्प्रेचर पर भी रख सकते है। ये एक साल तक खराब नहीं होता हमारा खस का शर्बत बनकर तैयार है आप एक बार इसे ज़रूर ट्राई करे।
