आलू अंडे से बना ये मजेदार नाश्ता आपको उंगलियां चाटने पर मजबूर कर देगा Egg Potato Kabab

आज में आपके साथ यम्मी व टेस्टी अंडे आलू के कबाब की रेसिपी शेयर कर रही हूँ। ये कबाब खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते है और घर पर रखी सामग्री से बनकर तैयार हो जाते है अगर आपने इन टेस्टी कबाब को एक बार खा लिया तो बार-बार बनायेंगे।

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Anda Aloo Kabab

  • आलू = 300 ग्राम उबले हुए
  • अंडे = 3 उबले हुए
  • ब्रेड स्लाइस = 2
  • प्याज़ = 1 चोप कर लें
  • हरी मिर्च = 2 बारीक कटी हुई
  • हरा धनिया = 4 टेबलस्पून
  • नमक = स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर = 1 टीस्पून
  • चाट मसाला = 1 टीस्पून
  • धनिया पावडर = 1 टीस्पून
  • जीरा = ½ टीस्पून
  • कोर्न फ्लोर = 3 टेबल स्पून   
  • अंडे = 2

विधि – How to Make Egg Potato Kabab

अंडे आलू के टेस्टी कबाब बनाने के लिए आलू अंडे और ब्रेड को एक बाउल में मैश कर लें। फिर इसमें प्याज़, हरी मिर्च-हरा धनिया, स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला, धनिया पावडर, ज़ीरा और कोर्न फ्लोर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें और 5 मिनट के लिए रेस्ट करने के लिए रख दें।

एक बाउल में दोनों अन्डो को फोड़कर फेट लें हाथो पर तेल लगाकर अंडे आलू के मिश्रण से थोडा सा मिश्रण लेकर कबाब बना लें।

तेल को गैस पर गर्म होने के लिए रख दें मै इन्हें शेलो फ्राई कर रही हूँ आप चाहे तो डीप फ्राई भी कर सकते है। तेल मीडियम गर्म होने पर कबाब को अंडे में डिप करके तेल में डाल दें इसी तरह से बाकि के कबाब भी शेलो फ्राई कर लें।

एक से डेढ़ मिनट बाद इन्हें पलट दें अलट-पलट कर दोनों तरफ से बढ़िया सा सुनहरा कलर आने तक फ्राई कर लें। जब ये दोनों तरफ से अच्छे से सिक जाएँ तो टिशु पेपर बिछी प्लेट में निकाल लें।

बहुत ही मजेदार से हमारे अंडे आलू के गर्मागरम कबाब खाने के लिए तैयार है आप इन्हें अपनी मनपसंद चटनी के साथ मज़े ले-लेकर खाएं।   

Image Source: ZaykaRecipes

Potato Snacks

Egg Potato Kabab Recipe

Prep Time10 minutes
Cook Time15 minutes
Total Time25 minutes
Course: Nashta Recipe
Cuisine: Indian dish
Keyword: Aloo k kabab, ande aloo kabab, egg potato kabab, Irani Kabab Recipe, Nashta Recipes
Servings: 5 people

Leave a Comment