दोस्तों आज मैं आपके साथ एक बहुत ही मजेदार सी रेसिपी शेयर करूंगी। जिसका नाम है आलू रेशमी पराठा यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं और झटपट से बनकर तैयार हो जाते हैं सॉफ्टऔर बहुत ही मुलायम।
आवश्यक सामग्री – Ingredients for Aloo Reshmi Paratha
- आलू = 2 उबले हुए
- मैदा = 1 कप
- चिल्ली फ्लेक्स = 1 टीस्पून
- नमक = 1 टीस्पून
- साबित ज़ीरा = ½ टीस्पून
- ऑइल = 1 टेबल स्पून
- हरी मिर्च = 2 बारीक कटी हुई
- हरा धनिया = 3 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
- कसूरी मेथी = 1 टीस्पून
- ऑइल = ज़रूरत अनुसार पराठे को तलने के लिए
विधि – How to Make Aloo Reshmi Paratha
आलू रेशमी पराठा बनाने के लिए सबसे पहले हम दो आलू को बॉईल कर लेंगे और फिर इसका छिलका उतार देंगे आलू को उबालने के बाद फ्रिज में बिल्कुल भी ना रखें आलू के हल्के गर्म होने पर उनको छील ले और फिर बारीक वाले ग्रेटर से आलू को एक बड़े मिक्सिंग बाउल में ग्रेट कर ले।
अब इसमें एक टीस्पून चिल्ली फ्लेक्स, एक टीस्पून नमक, आधा टीस्पून साबुत जीरा, एक टेबलस्पून ऑइल, दो हरी मिर्च कटी हुई, तीन टेबल स्पून बारीक कटा हुआ हरा धनिया, एक टीस्पून कसूरी मेथी और एक कप मैदा डालकर अच्छे से मिक्स कर ले।
आलू और मैदे को अच्छे से मिलाकर इसका एक डो तैयार कर ले ध्यान रहे इसमें पानी बिल्कुल भी ना डालें अब इसके ऊपर तेल लगाकर 5 मिनट के लिए रख दे 5 मिनट बाद आटे को हाथ से चिकना करते हुए इसके छोटे-छोटे पेड़े बना लें।
इसमें थोडा सा सुखा आटा लगाकर पतला-पतला बेल लें (अगर आपके पास पूरी बनाने वाली मशीन है तो उससे बेल लें) सभी पराठो को एक साथ बेलकर रख लें।
तवे को गैस पर गर्म करे तवा गर्म होने पर पराठे को तवे पर डाल दें कुछ सेकिंड बाद पलट ले। फिर इसके ऊपर घी या तेल लगाकर दोनों तरफ से सेक लें बाकि के सभी पराठो को भी इसी तरह से बनाकर तैयार कर लें।
बहुत ही सॉफ्ट व नर्म हमारे आलू रेशमी पराठे बनकर तैयार है आप चाहे तो बच्चों को लंच बॉक्स में भी बनाकर दे सकती है।
Image Source: Flavours Of My Kitchen
Recipe Source: Flavours Of My Kitchen
