टेस्टी दाल जब इस तरह से बनाएंगे तो खाने वाले हाथ नहीं रोक पाएँगे Dhaba Style Dal Tadka

दाल एक ऐसी चीज़ है जो ज़्यादातर सभी घरों में रोज़ बनाई जाती कोई इसे लंच में बनाता है तो कोई डिनर में सब्जी के साथ में दाल तो ज़रूर ही होती है।

आज हम आपके साथ दाल पालक की इतनी शानदार रेसिपी शेयर करेंगे कि अगर आप ने इसे एक बार खा लिया तो आप इसे बार-बार बनाएँगे अगर आपके घर में कोई दाल नहीं खता तो वह भी खाने लगेगा।

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Dhaba Style Dal Tadka

  • धुली मूंग की दाल = ½ कप
  • अरहर की दाल = ½ कप
  • पालक = 2 कप कटा हुआ
  • ऑइल = 3 टेबल स्पून
  • जीरा = 1 टीस्पून
  • हींग = ¼ टीस्पून
  • देसी घी = 2 टेबलस्पून
  • लहसुन = 5 कालिया बारीक कटी हुई
  • प्याज़ = मीडियम चोप कर लें
  • साबुत लाल मिर्च = 3 से 4
  • अदरक = एक इंच का टुकड़ा ग्रेट कर लें
  • हरी मिर्च = दो बारीक कटी हुई
  • टमाटर = 1 बड़ा बारीक चोप कर लें  
  • नमक = स्वादानुसार
  • हल्दी पावडर = ¼ टीस्पून
  • लाल मिर्च पावडर = 1 टीस्पून
  • धनिया पावडर = 1 टीस्पून
  • गर्म मसाला पावडर = ½ टीस्पून
  • हरा धनिया = थोडा सा कटा हुआ  

विधि – How to Make Easy Dal Palak Recipe

इस टेस्टी दाल पलक को बनाने के लिए मूंग और अरहर की दाल को दो से तीन बार अच्छे से वॉश करके कुकर में डाल दें।अब इसमें ½ टीस्पून हल्दी पावडर, ½ टीस्पून नमक और एक टेबलस्पून देसी घी डाल दें अब इसमें ढाई कप पानी डालकर चलाए हुए मिला लें साथ ही दो से तीन हरी मिर्च डाल दें।

कुकर का ढक्कन बंद करके 2 से 3 सीटी आने तक पका लें कुकर का प्रेशर खत्म होने पर खोलकर देखे हमारी दाल अच्छे से पक गई है इसे एक तरफ रख दें अब इसका तड़का तैयार करते है।

कढ़ाही को गैस पर रखे और इसमें तेल डाल लें तेल गर्म होने पर इसमें ज़ीरा डालकर चटकाएँ फिर इसमें हींग और लहसुन डालकर चलाते हुए लहसुन का कलर चेंज होने तक भूने।

लहसुन का कलर चेंज होने पर इसमें चोप की हुई प्याज़ डालकर दो से तीन मिनट चलाते हुए भूने साथ ही साबुत मिर्च भी डाल दें प्याज़ सॉफ्ट होने पर अदरक, दो हरी मिर्च बारीक कटी हुई डालकर चलाते हुए कुछ सेकिंड भुने फिर इसमें टमाटर डाल दें साथ ही नमक डालकर चलाते हुए मैश होने तक भूने।

टमाटर मैश होने पर इसमें हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर और गर्म मसाला डालकर चलाते हुए भूने साथ ही थोडा सा पानी डाल दें ताकि मसाला अच्छे से भून जाएँ।   

जब मसाला अच्छे से भून जाएँ तो इसमें पालक डालकर मसाले के साथ अच्छे से मिक्स कर लें गैस की आंच को कम कर दें और पालक को ढककर 6 से 7 मिनट पका लें बीच में एक बार चला दें।

तय समय बाद खोलकर देखे पालक सॉफ्ट हो गया है अब इसमें दाल डाल दें साथ ही आधा कप गर्म पानी डालकर चलाते हुए अच्छे से मिला ले दाल की कंसिस्टेंसी आप अपने हिसाब से रखे।

दाल में बॉईल आने पर गैस को मीडियम कर दें और ढककर 4 से 5 मिनट दाल पालक को पका लें। 5 मिनट बाद खोलकर देखे बहुत ही स्वादिष्ट हमारी दाल पालक तैयार है।

अब इसमें हरा धनिया डालकर चलाते हुए मिला लें फिर एक टेबल स्पून देसी घी डालकर चलाते हुए मिला लें इससे दाल में बहुत ही अच्छा फ्लेवर आता है। (आप चाहे तो स्किप भी कर सकते है) मज़ेदार सी इस टेस्टी दाल पालक को ज़ीरा राईस, रोटी या पराठे के साथ गर्म-गर्म सर्व करें।

Recipe Source: Shan e Delhi

Image Source: Shan e Delhi

Dal Palak Tadka

Prep Time7 minutes
Cook Time20 minutes
Total Time27 minutes
Course: Dal Recipe
Cuisine: Indian dish
Keyword: chana dal palak recipe, Dal Pakwan Recipe, dal resipe, dal tadhka, masoor dal tadka, Mix Dal, Mix Veg Dal Recipe
Servings: 6 people

Leave a Comment