अगर आप चिकन के शौकीन हैं और कुछ शाही, मलाईदार और कम मसालेदार रेसिपी की तलाश में हैं, तो यह शाही व्हाइट चिकन कोरमा रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह डिश खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो ज़्यादा तीखा नहीं खाते, लेकिन स्वाद में कोई समझौता नहीं करते। काजू, मलाई और दही के साथ बना यह कोरमा मुग़लई स्वाद का अनुभव देता है। इसे आप त्यौहार, पार्टी या खास मेहमानों के लिए बना सकते हैं — और यकीन मानिए, सभी इसे बार-बार मांगेंगे!
आवश्यक सामग्री – Ingredients for White Chicken Korma
- चिकन – 500 ग्राम (बोनलेस या बोन-इन)
- दही – ½ कप
- मलाई या क्रीम – ¼ कप
- अदरक लहसुन पेस्ट – 1 टेबलस्पून
- हरी मिर्च – 2 बारीक कटी हुई
- काजू पेस्ट – 2 टेबलस्पून
- सफेद मिर्च पाउडर – ½ टीस्पून
- घी या तेल – 2 टेबलस्पून
- नमक – स्वाद अनुसार
- गरम मसाला – ½ टीस्पून
- केवड़ा जल (optional) – कुछ बूंदें
व्हाइट चिकन कोरमा बनाने की विधि – Step-by-Step Instructions
Step 1 – चिकन को मैरीनेट करें
- दही, नमक, अदरक-लहसुन पेस्ट और सफेद मिर्च के साथ चिकन को 30 मिनट के लिए मैरीनेट करें।
Step 2 – मसाला तैयार करें
- एक पैन में घी गरम करें, उसमें हरी मिर्च और काजू पेस्ट डालें। हल्का भूनें।
Step 3 – चिकन पकाएं
- मैरीनेट किया हुआ चिकन डालें, धीमी आंच पर पकाएं जब तक चिकन नरम हो जाए।
- मलाई और गरम मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
Step 4 – फाइनल टच
- केवड़ा जल की कुछ बूंदें डालें और 2 मिनट धीमी आंच पर पकाएं।
- परोसें हरी धनिया और प्याज के साथ।
सर्व करने के सुझाव – Serving Tips
- इसे आप बटर नान, रूमाली रोटी या जीरा राइस के साथ गरम-गरम परोस सकते हैं।
- त्यौहार या खास मेहमानों के लिए यह एक रिच और रॉयल डिश है।
- स्वादिष्ट हांडी चिकन कोरमा बनाने का न्यू रेसिपी
- चिकन की इतनी मजेदार रेसिपी आपने आज से पहले ना कभी देखी होगी और ना बनाई होगी
- palak chicken recipe in hindi
- मटर पनीर रेसिपी
- बटर चिकन कैसे बनाएं
मलाई की जगह क्या इस्तेमाल कर सकते हैं?
आप फ्रेश क्रीम या फुल फैट दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं।
क्या यह डिश बच्चों के लिए ठीक है?
हाँ, इसमें तीखा बहुत कम होता है, लेकिन आप मिर्च का मात्रा अनुसार adjustment कर सकते हैं।

Lajwab subhanallah
thanks friend
Lajwab zaiqa he is recipe ka.thanx zaika
kuch chezen apne isme mention nahi kiya hai jese ki oil kitna lena hai pyaz kitna lena or bhi kai cheezen hai jo mention nhi kia apne anyway achi dish h ye
zain जी मैने मेजरमेंट सभी चीजों का लिखा था शायद आप सही से समझ नहीं पाएं कोई बात नहीं मैने इसको और आसान शब्दों में कर दिया है अब आप बहुत आसानी से शाही वाईट चिकन कोरमा बना सकते है