Soupy Pasta Recipe in hindi पास्ता तो आप बनाते ही रहते है क्यों ना आज मजेदार सुपी पास्ता बनाया जाए। सुपी पास्ते का एक अलग ही स्वाद आएगा ये मज़ेदार सुपी पास्ता आपके बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा।
आवश्यक सामग्री – ingredients for Soupy Pasta Recipe
- पास्ता = एक कटोरी उबला हुआ
- प्याज़ = एक मीडियम साइज़ की चोप कर लें
- टमाटर = एक मीडियम बारीक़ कटा हुआ
- गाजर = एक चौथाई कप
- शिमला मिर्च = एक चौथाई कप
- मशरूम = दो बारीक़ कटी हुई
- पत्ता गोभी = एक तिहाई कप
- पास्ता पिज़्ज़ा सॉस = दो टेबलस्पून
- हरा = धनिया थोड़ा सा बारीक़ कटा हुआ
- काली मिर्च पाउडर = एक तिहाई टेबलस्पून
- नमक = स्वाद अनुसार
- कॉर्न फ्लोर = एक टेबलस्पून
- बटर = दो टेबलस्पून
विधि – how to make Soupy Pasta

एक मिनट बाद सभी सब्जियां पैन में डालकर चलाते हुए दो मिनट मीडियम आंच पर पका लें। बीच-बीच में चलाते रहे ताकि सब्जी तले में ना लगे।
सब्जी हल्की सी सॉफ्ट होने पर इसमें नमक डालकर चलाते हुए आधा मिनट और पका लें। सब्जी सॉफ्ट होने पर इसमें आधा लीटर पानी डालकर चलाते हुए मिलाएं। फिर पिज़्ज़ा सॉस डालकर अच्छे से मिला लें जैसे ही सॉस पानी में मिक्स हो जाएं तो उबला हुआ पास्ता या मैक्रोनी डालकर चम्मच से चलाते हुए मिला लें। पास्ते को दो मिनट उबलने दें फिर इसमें काली मिर्च पाउडर डालकर चलाएं।
कॉर्न फ्लोर में पानी डालकर मिलते हुए घोल बना लें फिर कोर्न फ्लोर के घोल को पास्ते में डालकर चलाते मिलाएं। मीडियम आंच पर दो मिनट सुपी पास्ते को पकने दें दो मिनट बाद गैस को बंद कर दें।
अगर आप सुपी पास्ते को चीजी फ्लेवर देना चाहते है तो थोड़ा मोजरेला चीज़ को सुपी पास्ते में ग्रेट कर दें। चीज़ ऑप्शनल है एक मिनट उबलने दें ताकि चीज़ मेल्ट हो जाएं एक मिनट बाद गैस को बंद कर दें ऊपर से हरा धनिया डालकर चलाएं।
मज़ेदार सुपी पास्ता बनकर तैयार है सर्विंग करने के लिए सुपी पास्ते को सूप बाउल में निकाल लें और गरमागर्म सर्व करें। ये मजेदार सुपी पास्ता आपके बच्चों को भी बहुत पसंद आएगा।
