दोस्तों आज मे आपके साथ बहुत ही यूनिक फिश फ्राई की रेसिपी शेयर करुँगी इसे बनाना बहुत ही आसान है बिगनर्स भी इसे आसानी से बना सकते है बनाने में आसान और खाने इसका कोई जवाब नहीं अगर आपने एक बार इस तरीके से फिश फ्राई बना ली तो बाकि सारे तरीके भूल जायेंगे
आवश्यक सामग्री Ingredients Chatpati Fish Fry Recipe
- मछली = 500 ग्राम
- अदरक-लहसुन पेस्ट = 1 टेबलस्पून
- नींबू का रस = 1 टेबलस्पून
- हल्दी पावडर = ½ टीस्पून
- लाल मिर्च पाउडर = 1 टीस्पून
- कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर = 1 टीस्पून (कलर के लिए)
- धनिया पाउडर = 1 टीस्पून
- जीरा पाउडर = ½ टीस्पून
- काली मिर्च पाउडर = ½ टीस्पून
- चावल का आटा = 2 टेबलस्पून
- बेसन = 2 टेबलस्पून
- नमक = स्वादानुसार
- तेल = फ्राई करने के लिए
विधि – How to make Chatpati Spicy Fish Fry Recipe
सबसे पहले मछली को अच्छे से धोकर 10 से 15 मिनट के लिए स्टेनर पर रख दें ताकि इसका सारा पानी निकल जाएँ फिर एक प्लेट में फैला दें। अब एक बाउल में अदरक-लहसुन का पेस्ट, नींबू का रस, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, काली मिर्च पाउडर और नमक डालें साथ ही इसमें चावल का आटा और बेसन डालें ताकि कोटिंग अच्छी और क्रिस्पी बने।
अब इसमें थोड़ा सा पानी डालकर स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट बना लें। इस मसाले को मछली के टुकड़ों पर अच्छी तरह से लगा दें, ध्यान रहें कि हर टुकड़े पर मसाला अच्छी तरह से कोट हो जाए। अब मछली को 20 से 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें ताकि मसालो का फ्लेवर अंदर तक अच्छे से पहुंच जाए।
तय समय बाद मछली को फ्राई करने के लिए एक कढ़ाई या तवा गरम करें और उसमें तेल डालें। तेल अच्छी तरह गरम होने पर गैस की आँच को मीडियम कर दें और मछली के टुकड़ों को धीरे-धीरे तेल में डालें।
एक बार रखने के बाद मछली को बार-बार न पलटें, वरना ये टूट भी सकती है एक तरफ से सुनहरा और क्रिस्पी होने पर दूसरी तरफ पलटें। मछली को 4 से 5 मिनट तक फ्राई करें, जब तक वह बाहर से क्रिस्पी और अंदर से जूसी न हो जाए। जब मछली पूरी तरह से फ्राई हो जाए, तब इसे टिश्यू पेपर बिछी प्लेट पर निकालें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।
बहुत ही मजेदार हमारी गरमागरम चटपटी फिश फ्राई बनकर तैयार है। अब इसके ऊपर नींबू का रस निचोड़ दे और चाट मसाले को स्प्रिंकल कर दें।
बाहर से क्रिस्पी, अंदर से सॉफ्ट, मसालेदार चटपटी फिश फ्राई को हरी चटनी और प्याज़ ले लच्छो के साथ सर्व करें।
Image Source: Cook with Lubna
