Carrot Poriyal गाजर पोरियल साउथ इंडियन रेसिपी है जो स्वाद व पोषण तत्वों से भरपूर है। यह साउथ इंडियन की साइड डिश है जो खाने के साथ सर्व की जाती है। इस रेसिपी में गाजर को छोटे-छोटे टुकडो में काटकर फिर राई, हींग, ज़ीरा और कड़ी पत्ते का तड़का लगाकर पकाया जाता है पकने के बाद इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डाला जाता है जो इसके स्वाद में चार चाँद लगा देता है।
आवश्यक सामग्री – ingredients for Carrot Poriyal Recipe
- गाजर = 300 ग्राम, बारीक़ कटी हुई
- प्याज़ = एक मीडियम साइज़ की, चोप कर लें
- करी पत्ते = 7 पीस
- हरी मिर्च = दो कटी हुई
- नारियल = चार टेबलस्पून, कद्दूकस किया हुआ
- ज़ीरा = आधा टीस्पून
- राई = आधा टीस्पून
- हींग = दो चुटकी
- उड़द की धुली दाल = आधा टीस्पून
- नमक = स्वादअनुसार
- तेल = दो टेबलस्पून
विधि – how to make Carrot Poriyal

एक मिनट बाद इसमें बारीक़ कटी हुई गाजर डालकर चलाते हुए दो मिनट तक पकाएं। फिर इसमें तीन टेबल स्पून पानी और स्वादनुसार नमक डालकर चलाते हुए मिला लें।
अब इसको ढककर 8 मिनट के लिए मीडियम आंच पर पकने दें तय समय बाद खोलकर देखे गाजर नर्म हो गई है एक बार चलाएं फिर ढक्कन-ढककर दो मिनट और पकाएं।
दो मिनट बाद खोलकर देखे हमारी गाजर अच्छे से पक गई है। अब इसे चलाते हुए एक मिनट और पकाएं फिर इसमें कद्दूकस किया हुआ नारियल डालकर चलाते हुए अच्छे से मिला लें। गैस को बंद कर दें और गाजर पोरियल को एक सर्विंग बाउल में निकाल लें।
बहुत ही स्वादिष्ट व हेल्दी गाजर पोरियल बनकर तैयार है इस बार आप भी चखे साउथ इंडियन की मजेदार गाजर पोरियल का स्वाद।
