5 मिनट में बनाएं चटाकेदार इंस्टेंट प्याज का अचार बिना भूख के भी पेट भर खाना खाएंगे Instant Pyaz ka Achar

दोस्तों आज हम आपके साथ शेयर करेंगे सिर्फ 5 मिनट में बनने वाली इंस्टेंट प्याज़ के अचार की रेसिपी। जो आपको बड़े-बड़े रेस्टोरेंट और ढ़ाबो पर मिलता है जिसको खाकर आप सोचते होंगे कि काश इस टेस्टी प्याज़ के अचार को हम घर पर बना सकते।

इस टेस्टी से अचार को हम घर पर रखी बस कुछ ही सामग्री से बहुत ही आसानी से बना सकते है और रेस्टोरेंट वाले हम से इस अचार की काफी बड़ी रकम लेते है तो फिर क्यों न इस टेस्टी अचार को हम घर पर ही बनाकर अपने सभी खानों के स्वाद को दुगना कर लें।

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Instant Onion Pickle

  • प्याज़ = 3 मीडियम साइज़ की
  • कम तीखी हरी मिर्च = 4
  • कश्मीरी लाल मिर्च पावडर = डेढ़ टीस्पून
  • सोंफ पावडर = 2 टीस्पून
  • नमक = स्वादानुसार
  • सरसों का तेल = 3 टेबलस्पून
  • सरसों दाना = 1 टीस्पून
  • हींग = ¼ टीस्पून
  • नीम्बू का रस = 1 टेबलस्पून  

विधि – How to Make Instant Pyaz ka Achar

इस टेस्टी से प्याज़ के अचार को बनाने के लिए सबसे पहले प्याज़ को छील कर धोलें। फिर प्याज़ को स्लाइस में काटकर एक बाउल में कर दें फिर हरी मिर्च को बीच से चीरकर बड़े टुकड़ो में काट लें अब कटी हुई हरी मिर्च को भी बाउल में डाल दें।

साथ ही हम इसमें डालेंगे कश्मीरी लाल मिर्च पावडर, सौंफ पावडर, स्वादानुसार नमक डालकर सभी चीजों को अच्छे से आपस में मिक्स कर लें।

पैन में  तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें जब तेल से धुआ निकलने लगे तो गैस की आंच को कम कर दें फिर इसमें सरसों दाना डालकर चटकाएं साथ ही हींग डालकर चलाए गैस को बंद कर दें और तेल को प्याज़ के अचार पर डालते हुए अच्छे से मिक्स कर लें।

जब तेल प्याज़ में अच्छे से मिक्स हो जाएँ तो निम्बू का रस डालकर एक बार फिर से चलाते हुए मिला लें।

बहुत ही टेस्टी हमारा प्याज़ का अचार बनकर तैयार है इस टेस्टी प्याज़ के अचार को आप अपने खानों के साथ शामिल कर सकते है दाल चावल के साथ तो ये बहुत ही गज़ब का लगता है।  

Image Source: Sanjeev Kapoor Khazana

Recipe Source: Sanjeev Kapoor Khazana

Instant Pyaz ka Achar

Prep Time7 minutes
Cook Time3 minutes
Total Time10 minutes
Course: Achar Recipe
Cuisine: Indian
Keyword: Achar Recipe, Instant Achar, Mirch ka Achar, Mix Achar, pyaz ka achar
Servings: 5 people

Leave a Comment