लहसुन और लाल मिर्च की इतनी स्वादिष्ट चटनी की दो की जगह चार रोटी खाएंगे Spicy Lahsun Mirch ki Chutney

दोस्तों आज हम आपके साथ एक ऐसी चटनी की रेसिपी शेयर करेंगे जो आपके सभी खानों के स्वाद को बढ़ा देगी। क्योकि ये चटनी बनती ही इतनी मजेदार है और सबसे अच्छी बात इस बिज़ी लाइफ के चलते आप इस चटनी को एक बार बनाकर 6 महीनो के लिए स्टोर भी कर सकते है।

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Mirchi ki Chutney

hari mirch and lal mirch
  • कम तीखी वाली हरी मिर्च = 250 ग्राम
  • कम तीखी वाली लाल मिर्च = 250 ग्राम
  • लहसुन = 250 ग्राम छिल्का निकाल दें
  • सरसों का तेल = ½ कप
  • जीरा = 1 टीस्पून
  • सरसों दाना = 1 टीस्पून
  • नमक = स्वादानुसार
  • वाईट विनेगर = ½ कप

विधि – How to Make Spicy Lahsun Mirch ki Chutney

इस टेस्टी चटपटी चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले हरी और लाल दोनों मिरचो को धोकर किचन टोवल से अच्छे से पोछकर 10 मिनट के लिए फेन के नीचे सुखा लें।

सुखाने के बाद हरी मिर्च और लाल मिर्च दोनों को काटकर  इसे दरदरा चोप कर लें फिर इसमें लहसुन डाल दें मिर्चों और लहसुन दोनों को अच्छे से दरदरा होने तक चोपर को घुमा लें।

लहसुन और मिर्च के अच्छे से दरदरा होने पर इसे एक बाउल में निकाल लें। अब इसमें स्वादानुसार नमक और वाईट विनेगर डालकर चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें विनेगर की खटास की वजह से मिर्चों का तीखापन भी खत्म हो जायेगा और हमारी चटनी भी बहुत ही चटपटी बनकर तैयार होगी। अब इसे एक तरफ रख दें और इसके लिए तड़का तैयार करते है।

पैन को गैस पर रखे और इसमें तेल डालकर तेज़ आंच पर गर्म कर लें जब तेल अच्छे से गर्म हो जाएँ और इसमें से धुआ निकलने लगे तो गैस की आंच को हल्का कर दें। तेल में जीरा और सरसों के दाने डालकर आधे मिनट तक इसे हल्की आंच पर चटकने दें फिर इस तड़के को चटनी के ऊपर डालकर तड़के को चटनी में अच्छे से मिक्स कर लें।

हमारी बहुत ही स्वादिष्ट चटनी बनकर तैयार है इसे स्टोर करने के लिए एक कांच के जार को अच्छे से धोकर सुखा लें चटनी को ज्यादा दिनों तक स्टोर करने के लिए और स्मोकि फ्लेवर देने लिए हम इसमें कोयले का दुआ देंगे।

जलते हुए कोयले को एक छोटी कटोरी में करके कोयले के ऊपर एक टीस्पून घी डाल दें और कांच के जार को कटोरी के ऊपर उल्टा करके रख दें। 3 मिनट के लिए जार को इसी तरह से रखा रहने दें ताकि जार में अच्छी तरह से कोयले का फ्लेवर आ जाएँ।

3 मिनट बाद जार को सीधा करके चटनी को फटाफट से जार में भर दें सारी चटनी को जार में भरकर एक दिन के लिए इसे रखा रहने दें। एक दिन बाद चटनी खाने के लिए रेडी है आप इसे फ्रिज में 6 महीने के लिए स्टोर भी कर सकते है

Mirchi ki Chutney recipe

अब आप इसे किसी भी सब्जी या दाल चावल के साथ मज़े ले-लेकर खाएं ये मजेदार सी चटपटी चटनी आपके घर में सभी को बहुत पसंद आयेगी।

Image Source: Ashus Delicacies

Recipe Source: Ashus Delicacies

spicy lahsun mirch ki chutney

Prep Time10 minutes
Cook Time5 minutes
Total Time15 minutes
Course: Chutney Recipe
Cuisine: Indian
Keyword: chutney for idli dosa, chutney for puri paratha, Chutney Recipe, coconut chutney, easy mirch chutney, Green Chutney
Servings: 30 people

Leave a Comment