Garadu Chaat Recipe आप भी बनाएं इंदौर की फेमस गराडू चाट। गराडू चाट सर्दियों में खाई जाने वाली इंदौर की एक बहुत ही फेमस चाट है। इसे बनाना बहुत ही आसान है और ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होती है। इंदौर में आपको हर जगह ये चाट देखने को मिलेगी यहाँ आपको हर ठेली पर गराडू चाट जरुर मिलेगी। यहाँ पर सभी लोग इसे बहुत ही चाव से खाते है। इस बार आप भी घर पर बनाएं इंदौर की ये मजेदार गराडू चाट।
आवश्यक सामग्री – ingredients for garadu chaat recipe
- गराडू = एक
- नीम्बू = एक
- गराडू मसाला = एक टीस्पून
- तेल = फ्राई करने के लिए ज़रूरत अनुसार
विधि – how to make garadu chaat

काटने के बाद गराडू हल्का सा गीला हो जाता है। तो जब हम इसे तेल में डालेंगे तो इससे छीटे आ सकती है तो आप सावधानी से गराडू को फ्राई करें।
एक कढ़ाही में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। जब तेल अच्छे से गर्म हो जाए तो फिर इसमें गराडू डालकर सुनहरा भूरा होने तक तलें और गैस को मीडियम कर दें।
जिससे गराडू अन्दर से भी अच्छे से सिक जायेंगे। जब ये गोल्डन कलर के हो जाए तो फिर इन्हें प्लेट में टिशु पेपर बिछाकर निकाल लें। इसी तरह से सारे गराडू फ्राई कर लें।
फिर चाट पर गराडू मसाला छिड़क दें। और ऊपर से निम्बू निचोड़ कर गर्म-गर्म खाएं ये गराडू चाट खान में बहुत ही मजेदार होती है। इस बार आप भी चखे इंदौर की फेमस Garadu Chaat का स्वाद।