इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं सोयाबीन का दूध Soybean Milk Recipe

Soybean Milk Recipe प्रोटीन युक्त सोया मिल्क गाय और भैंस के दूध का एक बहुत ही अच्छा विकल्प है बहुत से लोग मैडिकल कारण की वजह से सामान्य दूध को इस्तेमाल में नहीं लाते है या फिर वे लोग जो जानवरो से प्राप्त किये हुये पदार्थ नहीं खाते व पीते हैं सोयाबीन का दूध न्यूट्रीसियस होते हुएं भी घर में बनाने में बहुत सस्ता पड़ जाता है 1 लीटर सोयाबीन दूध बनाने के लिए करीब 125 ग्राम सोयाबीन की ज़रूरत होती है तो फिर आए बनाते हैं सोयाबीन मिल्क।

आवश्यक सामग्री – necessary ingredients – Soy Milk Recipe

  • सोयाबीन = 125 ग्राम, आधे कप से ज्यादा
  • पानी = एक लीटर

विधि – how to make soy milk in hindi

सबसे पहले आप सोयाबीन को साफ कर लें और धोकर रात भर या फिर 8 से 10 घंटे के लिएं  भिगो कर रख दें।

अब सोयाबीन से पानी निकाल दें और सोयाबीन को एक कटोरे में डाल कर ढक्कन-ढककर दो मिनट के लिये माइक्रोवेव में रख दें और  दूसरा तरीका उबलते हुए पानी में डाले और ढककर 5 मिनट के लिएं रख दें  इस तरह से सोयाबीन की महक काफी कम हो जायेगी और सोयाबीन के छिलके भी आसानी से उतर जायेंगे।

सोयाबीन के गर्म किये हुए दानों को हाथ से मले और छिलके अलग कर दें अब सोयाबीन को पानी में डाले और छिलके तैरा कर हाथ से निकाल दें।

अगर आप चाहे तो सोयाबीन के छिलके सहित भी दूध बना सकते हैं लेकिन बिना छिलके के सोयाबीन का दूध ज्यादा स्वादिष्ट होता है और इसका पल्प (Okara) भी ज्यादा अच्छा निकलता है।

अब छिलके रहित सोयाबीन को मिक्सर में डालें और पानी डाल कर एकदम बारीक-बारीक पीस लें और पिसे हुए मिश्रण में एक लीटर पानी डाले और मिक्सर चला कर अच्छी तरह से मिक्स कर दें।

दूध को गर्म करने के लिएं गैस पर रख दें दूध के ऊपर जो झाग दिखाई दे रहे हैं उनको एक चम्मच से निकाल कर हटा दें दूध उबालते समय थोड़ी-थोड़ी देर में चम्मच से चलाते रहे दूध में उबाल आने के बाद 5 से 10 मिनट तक सोयाबीन दूध को उबलने दें अब गैस को बन्द कर दें।

अब इस उबले हुएं दूध को साफ कपड़े में डालकर अच्छी तरह से छान लें और छानने के बाद जो ठोस पदार्थ सोयाबीन पल्प (Okara) कपड़े में रह गया है उसे एक अलग प्याले में रख लें।

अब सोयाबीन का दूध बनकर तैयार है दूध को ठंडा होने दें सोयाबीन के दूध को आप अब पीने के इस्तेमाल में ला सकते हैं सोयाबीन का दूध फ्रिज में रखकर 2 से 3 दिन तक काम में लाया जा सकता है।

सोयाबीन दूध का उपयोग कैसे करें – soy milk uses in hindi

आप सोया मिल्क को सामान्य मिल्क की तरह से ही पी सकते हैं या फिर फलों के साथ में इसका शेक या स्मूदी भी बना सकते हैं सोयाबीन के दूध को फाड़ कर बनाएं सोया पनीर (Tofu Paneer) से सब्ज़ी भी बना सकते हैं।

सोया दूध बनाने से निकली हुई सोयाबीन पल्प को आटे में मिलाकर बनी मिस्सी रोटी,  सोयाबीन पल्प में आलू और ब्रेड के टुकड़े मिलाकर सोयाबीन कटलेट भी बना सकते हैं और इसमें आटा और थोड़ा सा नकम और तेल डालकर नमक पारे भी बना कर खाएं जा सकते हैं।

12 thoughts on “इस आसान रेसिपी से घर पर बनाएं सोयाबीन का दूध Soybean Milk Recipe”

  1. Is there any method to leave to keep this milk for 6 months (for business)
    If there is any method kindly tell……….

    Reply
  2. सोयाबीन के दुध को सादे दुध ( गाय या भैंस) में मिलाकर पी सकते हैं?

    Reply
  3. बहुत अच्छा तरीका है दूध बनाने का

    Reply
    • आप इसमें एक से दो छोटी इलायची डाल लें सोयाबीन की स्मेल नहीं आएगी

      Reply
    • क्या सोयाबीन के दूध से चाय बना सकते हैं?

      Reply

Leave a Comment