Hyderabadi Mirchi Ka Salan Recipe आज हम बनाएंगे हैदराबादी मिर्ची का सालन दोस्तों ये खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है और तीखा खाने वाले लोगों को बहुत ज्यादा पसंद आता है।
आवश्यक सामग्री – ingredients for mirchi ka salan
- हरी मिर्च = पांच से सात
- मूंगफली = दो टेबल स्पून
- हल्दी पाउडर = छोटा आधा चम्मच
- ज़ीरा पाउडर = छोटा आधा चम्मच
- तिल = दो टीस्पून
- नारियल = तीन इंच का टुकड़ा
- लाल मिर्च पाउडर = छोटा आधा चम्मच
- धनिया पाउडर = एक चम्मच
- अदरक लहसुन का पेस्ट = एक चम्मच
- प्याज़ = एक मीडियम साइज़ की
- टमाटर = तीन छोटे साइज़ के
- इमली = थोड़ी सी
- पत्थर का फूल = एक
- तेजपत्ता = दो अदद
- ज़ीरा = आधा टीस्पून
तड़के के लिए
- राई = छोटा आधा टीस्पून
- ज़ीरा = छोटा आधा टीस्पून
- हरी मिर्च = दो
हरी मिर्च की सब्जी बनाने की विधि – how to make hyderabadi mirchi ka salan

अब नारियल और मूंगफली वाले पेस्ट से थोड़ा सा पेस्ट लेकर अलग कटोरी में निकाल लें। और इसमें थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
हरी मिर्च में बीच से चीरा लगा दे अगर आप चाहे तो इसके बीज भी निकाल सकते हैं। ताकि इसका तीखापन कम हो जाए अब मिर्च के अन्दर इस पेस्ट को भर दें।

हमने जो प्याज़ फ्राई करी थी वह प्याज़ टमाटर और इमली को मिक्सर जार में डालकर पीस लें।
भगोने में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें। तेल गर्म होने के बाद इसमें ज़ीरा और राई डाल दें।
राई के चटकने पर इसमें हरी मिर्च डाल दे और फिर नारियल मूंगफली वाला मसाला डाल दे। मसाले में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर अच्छे से भून लें। जब मसाले के ऊपर तेल दिखाई देने लगे तो फिर इसमें टमाटर और इमली वाला पेस्ट डाल दें।
अब इसे 5 मिनट तक अच्छे से भून लें। जब मसाले के ऊपर तेल दिखाई देने लगे तो इस में मिर्ची डाल दे। और चलाते हुए मिक्स कर लें। अब इसमें आधा गिलास पानी डालें (अगर आपको ज़्यादा ग्रेवी पसंद है तो आप इसमें ज़्यादा पानी डाल सकती है) और ढक्कन से ढककर पांच से सात मिनट तक मीडियम गैस पर पकने दें। तय समय बाद गैस को बंद कर दें।
अब हमारा मजेदार हैदराबादी मिर्ची का सालन बनकर तैयार है। इसको एक सर्विंग बाउल में निकालें और सर्व करें तीखा खाने वालों को यह सालन बहुत ही पसंद आता है।