Baking Shortcuts जाने कितनी महिलाएं बेकिंग का शौक तो रखती हैं लेकिन बेकिंग के दौरान किचन में मचने वाली गंदगी और तामझाम से परेशान हो कर कभी न बेकिंग करने के लिए कहती है। लेकिन आज इस पोस्ट के जरिये में आपको बेकिंग के कुछ ऐसे शॉर्टकट्स बताउंगी कि आपको बेकिंग करने से आज के बाद कभी भी डर नहीं लगेगा और आप घर पर ही कुकीज व केक को बहुत ही अच्छे से तरीके से बेक कर सकती है।
इलेक्ट्रिक विस्कर का करें प्रयोग – electric whisk use
बेकिंग करते समय सबसे ज़्यादा काम इसमें मिक्स करने का होता है। बेकिंग में जितनी अच्छी तरह से सारी ingredients मिक्स की जाएंगी उतनी अच्छी तरह से हमारी बेकिंग होगी।
ये सब करने के लिए महिलाएं अलग-अलग बर्तनों का प्रयोग करती हैं जबकि फेंटने के लिए बीटर का प्रयोग करना सबसे अच्छा ऑप्शन है।
बीटर दो तरह के होते हैं हैंड बीटर और इलेक्ट्रिक बीटर। जहां हैंड बीटर से फेंटने पर सामग्री सही से नहीं फिटती और सारे में गंदगी भी फैल जाती है वहीं पर इलेक्ट्रिक बीटर से समग्री को अच्छे से फेंटा जा सकता है। इस बात का खास ध्यान रखें कि इलेक्ट्रिक बीटर का प्रयोग करते समय कैप वाला बाउल ही इस्तेमाल करें। इससे छीटें फर्श पर नहीं जाएँगी।
अंडे को रूम टेम्प्रेचर पर लाकर ही बेटर में मिक्स करें
हम लोग बेकिंग में सबसे बड़ी गलती यही करते है कि जब अंडे को सामग्री के साथ मिलाते है तो उसे फ्रिज से निकाल कर फ़ौरन ही बेक कर दिया जाता है। जबकि मिश्रण में अंडा डालने से पहले अंडे को रूम टेम्प्रेचर पर लाएं और फिर बेक करें। ऐसा करने से केक बहुत ही स्पंजी बनता है।
केक डेकोरेशन करने के लिए कुकीज कटर का ही प्रयोग करें

मेजरमेंट इक्यूप्मेंट्स जरूर रखें

दोस्तों अगर आपको बेकिंग का शौक है तो फिर बेकिंग से जुड़े मेजरमेंट करने वाले बर्तनों को अपने पास अवश्य रखें। और सभी चीजों को अच्छे से नाप कर ही डालें।

