Perfect Crispy Chicken Strips घर पर बनाने की आसान रेसिपी

क्रिस्पी चिकन स्ट्रिप्स एक बेहद लोकप्रिय और पसंदीदा स्नैक रेसिपी है, जिसे बच्चे हों या बड़े, सभी बड़े चाव से खाते हैं। यह रेसिपी खास तौर पर शाम के नाश्ते, पार्टी स्टार्टर या वीकेंड स्पेशल के लिए परफेक्ट मानी जाती है।

Crispy Chicken Strips Ingredientd

  • बोनलेस चिकन – 500 ग्राम (लंबी पतली स्ट्रिप्स में कटा हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 टीस्पून
  • लहसुन पेस्ट / लहसुन पाउडर – 1 टीस्पून
  • सोया सॉस – 1 टीस्पून
  • सिरका या नींबू का रस – 1 टीस्पून
  • अंडा – 1

कोटिंग के लिए

  • मैदा – 1 कप
  • कॉर्नफ्लोर – 2 टेबलस्पून
  • बेकिंग पाउडर – ½ टीस्पून
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – ½ टीस्पून
  • चिली फ्लेक्स – ½ टीस्पून
  • मिक्स्ड हर्ब्स / ऑरेगैनो – ½ टीस्पून

तलने के लिए

  • रिफाइंड तेल – आवश्यकता अनुसार

सर्व करने के लिए

  • टोमैटो केचप
  • मायोनीज़
  • चिली सॉस / हनी मस्टर्ड सॉस

विधि – How to Make

इस टेस्टी चिकन स्ट्रिप्स को बनाने के लिए सबसे पहले 500 ग्राम बोनलेस चिकन लें और उसे लंबे पतले स्ट्रिप्स के आकार में काट लें। चिकन को अच्छे से धोकर पानी निकाल दें ताकि उसमें नमी न रहे।

अब चिकन को मेरिनेट करने के लिए एक बड़े बाउल में डालें और उसमें नमक स्वादानुसार, 1 चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 1 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर या बारीक पिसा लहसुन, 1 छोटा चम्मच सोया सॉस, 1 छोटा चम्मच सिरका या नींबू का रस और 1 अंडा डालें।

इन सभी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाकर चिकन को कम से कम 30 मिनट के लिए मेरिनेट होने के लिए रख दें ताकि मसालों का स्वाद अंदर तक चला जाए।

अब कोटिंग के लिए एक अलग बाउल में 1 कप मैदा, 2 टेबलस्पून कॉर्नफ्लोर, आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, थोड़ा सा नमक और काली मिर्च मिला लें। चाहें तो इसमें थोड़ा सा चिली फ्लेक्स और मिक्स्ड हर्ब्स भी डाल सकते हैं, जिससे स्ट्रिप्स का स्वाद और भी मजेदार हो जाएगा।

मेरिनेट किए हुए चिकन स्ट्रिप्स को इस सूखे मिश्रण में अच्छी तरह लपेट लें ताकि हर स्ट्रिप पर मोटी और एक समान परत चढ़ जाए। ज्यादा क्रिस्पी बनाने के लिए आप चिकन स्ट्रिप्स को हल्के गीले हाथों से दोबारा मैदा मिश्रण में रोल कर सकते हैं, इससे कोटिंग और ज्यादा कुरकुरी बनती है।

अब एक गहरी कढ़ाही में पर्याप्त तेल डालकर मध्यम आँच पर गरम करें। तेल बहुत ज्यादा गरम नहीं होना चाहिए, वरना चिकन बाहर से जल्दी ब्राउन हो जाएगा और अंदर से कच्चा रह सकता है। जब तेल मध्यम गरम हो जाए, तब धीरे-धीरे चिकन स्ट्रिप्स डालें और मध्यम आँच पर तलें। स्ट्रिप्स को बीच-बीच में पलटते रहें ताकि वे चारों तरफ से बराबर सुनहरे और कुरकुरे बनें। लगभग 6–8 मिनट में चिकन स्ट्रिप्स अच्छी तरह से पककर गोल्डन ब्राउन हो जाती हैं। जब वे पूरी तरह से क्रिस्पी दिखने लगें, तब उन्हें निकालकर टिशू पेपर पर रख दें ताकि अतिरिक्त तेल निकल जाए।

गरमा-गरम क्रिस्पी चिकन स्ट्रिप्स को आप टोमैटो केचप, मायोनीज़, चिली सॉस या हनी मस्टर्ड सॉस के साथ सर्व कर सकते हैं। चाहें तो इन्हें बर्गर, रैप या सैंडविच में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

बाहर से बेहद कुरकुरी और अंदर से जूसी ये चिकन स्ट्रिप्स हर पार्टी और फैमिली गैदरिंग में सभी की पहली पसंद बन जाती हैं। घर पर बनी ये रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है बल्कि साफ-सुथरे तरीके से तैयार होने के कारण ज्यादा हेल्दी भी मानी जाती है।

Crispy Chicken Strips

Prep Time13 minutes
Cook Time20 minutes
Total Time33 minutes
Course: Chicken Snacks Recipe
Cuisine: Indian
Keyword: Crispy Chicken Strips Recipe, easy recipe, Evening Snack Special, kids snacks recipe, Perfect Crispy Chicken Strips, Super Crispy Chicken Strips
Servings: 5 people

Leave a Comment