जबरदस्त स्वाद के साथ बनाएं कीमे करोंदे की ये मजेदार सब्ज़ी Keema Karoda Recipe

दोस्तों आज हम आपके साथ शेयर करेंगे करोंदे और कीमे की एक बहुत ही जबरदस्त रेसिपी। करोंदे का अचार तो आपने कई बार खाया होगा लेकिन आज आप इसकी ये मजेदार सी सब्जी बनाकर देखे ये आपके घर में सभी को बहुत पसंद आएगी।

आवश्यक सामग्री – Ingredients for Keema Karoda Recipe

  • कीमा = 400 ग्राम
  • करौंदे = 150 ग्राम
  • लौंग = 5
  • छोटी इलायची = 5
  • जवात्री का फूल = 1
  • दालचीनी = 1 टुकड़ा    
  • बड़ी इलायची = 1
  • तेज़ पत्ता = 2
  • प्याज़ = 3 मीडियम साइज़ की स्लाइस में कटी हुई
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट = 2 टीस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पावडर = ½ टीस्पून
  • लाल मिर्च पावडर = 1 टीस्पून
  • धनिया पावडर = 1 टेबलस्पून
  • हल्दी पावडर = ¼ टीस्पून
  • गर्म मसाला = ½ टीस्पून
  • हरी मिर्च = 5 से 7
  • हरा धनिया = 3 टेबलस्पून
  • ऑइल = 100 ग्राम

विधि – How to Make Keema Karoda

इस टेस्टी करोंदे की सब्जी को बनाने के लिए सबसे पहले करौंदो को बीच से दो कर लें और इनके बीज को निकालकर अच्छे से वॉश कर लें।

कुकर में तेल डालकर गैस पर रखे तेल गर्म होने पर इसमें सभी साबुत मसाले डाल दें और कुछ सेकिंड भून लें फिर इसमें दो हिस्से प्याज़ डाल दें और एक हस्सा बचा लें ये हम बाद में डालेंगे।

प्याज़ को सुनहरा फ्राई कर लें प्याज़ के सुनहरा होने पर इसमें कीमा डालकर चलाते हुए कीमे को भून लें।

जब कीमा अच्छे से भून जाएँ और इसका सारा पानी खुश्क हो जाएँ तो इसमें बची हुई प्याज़ डाल दें साथ ही लाल मिर्च पावडर, कश्मीरी लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर हल्दी पावडर, और स्वादानुसार नमक डालकर चलाते हुए 1 से 2 मिनट भून लें ताकि पावडर मसाले अच्छे से भून जाए।

अब इसमें 1 कप पानी डालकर चलाते हुए मिक्स कर लें कुकर का ढक्कन बंद कर दें और एक सीटी आने तक तेज़ आंच पर पका ले फिर गैस को हल्का कर दें और 10 से 15 मिनट पका लें।

तय समय बाद गैस को बंद कर दें और कुकर को खोलकर कीमे को चलाते हुए भून लें। कीमे को भूनने के बाद करौंदे डालकर करौंदे को भी कीमे से साथ ऑइल ऊपर आने तक अच्छे से भून लें।

जब कीमा करौंदा अच्छे से भून जाएँ तो इसमें गर्म मसाला और साबित हरी मिर्च डाल दें साथ ही ½ कप पानी डालकर चलाते हुए मिला लें। हल्की आंच पर इसे ढककर 7 से 8 मिनट पका लें।

तय समय बाद खोलकर देखे करौंदे अच्छे से सॉफ्ट हो गए है हरा धनिया डालकर चलाते हुए मिला लें। बहुत ही मजेदार हमारी कीमे करौंदे की सब्जी बनकर तैयार है दो मिनट के लिए इसे ढककर रख दें फिर सर्व करें।  

सुझाव

करौंदा खट्टा होता है इसीलिए इसमें दही या टमाटर डालने की ज़रूरत नहीं होती। 

Image Source: Zaika-e-Lucknow

Recipe Source: Zaika-e-Lucknow

Keema Karoda

Prep Time10 minutes
Cook Time30 minutes
Total Time40 minutes
Course: Main Course
Cuisine: Indian dish
Keyword: Keema Karoda Curry, keema recipe, Tasty Keema Karoda Banane Ka Tarika
Servings: 5 people

Leave a Comment