बिगडे हुए खाने के स्वाद को सुधारने के बहुत आसान टिप्स

अगर आपके खाने का स्वाद बिगड़ जाएं या कोई ग़लती हो जाएं तो आप को परेशान होने की जरूरत नहीं हैं क्योंकि उन्हें सुधारने के आसान उपाय आज मैं आपको यहाँ बता रही हूँ ये तरीक़े अपना कर आप अपने बिगड़े हुए खाने का स्वाद सुधार सकते है तो जानिये कैसे।

खाने में नमक ज्यादा हो जाने पर

अगर आपकी सब्ज़ी व दाल में नमक ज्यादा हो गया हो तो फिर आप सब्ज़ी में आलु के टुकडे करके डाल दें या आटे को गूँध कर आटे की गोलियाँ बना कर डाल दें और थोडा 4 से 5 मिनट तक पका लें। फिर थोडी देर बाद आलु के टुकडों को या आटे की गोलियों को निकाल लें आलु व आटे की गोली नमक सोख लेंगे और सब्ज़ी का स्वाद संतुलित हो जायेगा।

खाना तीखा ज्यादा होने पर

अगर आपका खाना बहुत ज्यादा तीखा हो गया हो ग़लती से मिर्च ज्यादा होने पर आप कुछ आसान उपाय अपना कर ठीक कर सकते हैं अगर सब्ज़ी रसीली है तो फिर उसमे फ़्रेश क्रीम, दही, या मलाई मिला कर तीखेपन को कम करें। और सूखी सब्ज़ी तीखी हो गई है तो फिर उसमें थोडा सा बेसन भून कर डालें इससे सब्ज़ी का स्वाद भी बढ़ जायेगा और तीखापन भी कम हो जायेगा।

पराठा का भरावन मसाला गीला होने पर

पराठा बनाते समय भरावन मसाला गीला हो जाता है तो पराँठे बनाने में काफी दिक़्क़त होती है व पराठें टूटते हैं। इसको ठीक करने के लिएं आप नमकीन को पीस कर मिला लें इससे मसाला भी कड़ा हो जायेगा और स्वाद भी बढ़ जायेगा।

चावल में पानी ज्यादा होने पर

कई बार चावल बनाते समय पानी ज्यादा हो जाने की वजह से चावल गीले हो जाते हैं इन्हें ठीक करने के लिएं पतीली या कुकर के नीचे गर्म तवा रख कर ढक्कन खोल दें, वह अपनी गरमाहट से पानी सुखा देगा आप ब्रेड के एक या दो पीस चावल के ऊपर रख दें थोडी देर में वह सारा पानी सोख लेगा और चावल का पानी कम हो जायेगा।

खट्टापन कम करना

कई बार रायता बनाते समय दही / मठा खट्टा होने पर आप उसमें दूध मिला कर खट्टापन कम कर सकते हैं कई बार टमाटर की ग्रेवी बनाते हुएं उसमें खट्टापन अधिक हो जाता है। इसे आप एक चम्मच चीनी डाल कर आसानी से कम कर सकते हैं।

खीर या रबड़ी में ज्यादा मीठा होने पर

कभी कभी खीर या रबड़ी में ज़रूरत से ज्यादा मीठा होने की की वजह से स्वाद बिगड़ जाता है ऐसा होने पर आप एक कटोरी दूध में एक दो चम्मच कस्टर्ड पावडर या कार्नफ्लोर घोल कर तीन चार मिनट गर्म करके मीठी खाद्य सामग्री में मिला दें। आपके खाने की मिठास कम हो जायेगी।

हलवे में मीठा तेज़ होने पर

किसी भी हलवे में अगर मीठा ज्यादा हो जाएँ तो उसमे दूध डालकर थोड़ी देर पका लें।

हलवे के मीठेपन को खत्म करने के लिए आप मखाने का पाउडर बनाकर भी डाल सकती है। इससे आपके हलवे की मिठास तो कम होगी ही साथ ही स्वाद और ज्यादा बढ़ जायेगा।

केक का बैटर पतला होने पर

अगर आप केक बना रहे हैं और पानी ज्यादा डल जाएं तो उसमें आमतौर पर लोग केक पावडर डालकर गाढा करते हैं इसके अलावा भी ब्रेड का चूरा मिला कर इसे आसानी से ठीक किया जा सकता है और केक भी अच्छा फूला बनेगा।

कुकीज़ का आटा ढीला हो जाने पर

कुकीज़ बनाते समय कई बार घी अधिक हो जाने की वजह से आटा ढीला रह जाता है और उन्हें आकार दे पाना बहुत मुश्किल होता है। इन्हें सुधारने के लिएं आप कुकीज़ के आटे को 10 से 15 मिनट के लिएं फ्रिज में रख दें फिर केक बना कर बेक करें इससे ये और भी ज्यादा कुरकुरी व स्वादिष्ट बनेंगीं।

पास्ता या नूडल्स चिपकने पर

पास्ते या नूडल्स को देर तक उबाल लेने से पास्ता या नूडल्स चिपक जाते हैं और ऐसे में इनको इस्तेमाल करने से इनका स्वाद बिगड़ जाता है। इससे बचने के लिएं इन्हें नल के बहते पानी में धोएं और उन पर तेल डाल कर रखें ऐसा करने से वह खिलेखिले हो जायेंगे।

चावल जल जाने पर

चावल पकाते समय अगर आपके चावल जल जाएँ और उनमे से जलने की महक आने लगे। तो जलने की स्मेल को खत्म करने के लिए चावल को गैस से नीचे उतारकर वाईट ब्रेड को दस मिनट के लिए चावलों के ऊपर रख दें। ऐसा करने से चावलो से जलने की महक खत्म हो जाती है।

पुदीने की चटनी के कड़वेपन को खत्म करने के लिए

अगर आप चाहती है कि आपकी पुदीने की चटनी में कड़वापन ना आएं। तो इसके लिए चटनी को मिक्सी में ज्यादा देर ना पीसे चटनी को मिक्सी में ज्यादा देर पीसने से कडवाहट आ जाती है।

पुदीने को ज्यादा देर पीसने से पत्तों से विकृत गंध निकलनी शुरू हो जाती है। जो चटनी के स्वाद में कड़वाहट लाती है अगर आप पुदीने की चटनी को ज्यादा स्वादिष्ट बनाना चाहती है तो चटनी को सिल बट्टे पर ही पीसे।

बर्फ जल्दी जमाने के लिए

समय हो कम और आपको जल्दी बर्फ जमानी हो तो पानी को थोड़ा गर्म करके फ्रिज में रखे। गर्म पानी को फ्रीजर में रखने से बर्फ जल्दी जमती है।

कुकीज़ ज्यादा कड़क होने पर

अगर आपकी कुकीज़ ज्यादा पक गई है या फिर किसी वजह से सख्त हो गई है तो उन्हें नर्म करने के लिए एक एयर टाइड डिब्बे में करके कुकीज़ के ऊपर नीचे ब्रेड रख दें। ऐसा करने से ब्रेड की नमी कुकीज़ में पहुँच जायेगी और आपकी कुकीज़ नर्म हो जाएगी।


नोट: अगर बिगड़े हुए खाने से सम्बंधित कोई अनुभव आपके पास भी है तो आप हमें कमेन्ट में लिख सकते हैं।


227 thoughts on “बिगडे हुए खाने के स्वाद को सुधारने के बहुत आसान टिप्स”

  1. Hi everyone, it’s my first visit at this site, and piece of writing is really fruitful
    designed for me, keep up posting such posts.
    ventanza.top

    Reply
  2. आज मैंने खोया की बर्फी बनाई है मगर कढ़ाई उतारते उतारते वह सूख गई है उसको कैसे ठीक कर सकता हूं

    Reply
    • आप इसमें थोडा सा दूध डालकर इसको हल्का सा पकाकर ठीक कर सकते है

      Reply
    • आप इस सब्जी में फ्रेश दही डालकर थोड़ी देर पका लें इससे काफी हद तक कड़वापन खत्म हो जाएगा

      Reply
  3. Khoya ka taste kuch khatta lag raha h,, ye 1 week se fridge me rakha tha. Mai gulab jamun banana chahti thi par ab khatas ki vajah se doubt me hu ki kya banau. Kuch banaya ja sakta h kya?

    Reply
  4. Mai ye janna chahti hu ki agr aloo ki sabzi mai alooo ki mithas nhi gyi ho to usko thk kaise karen…??

    Reply
    • आलू की मिठास खत्म करने के लिए आलू को छीलकर 10 से 15 मिनट के लिए नमक लगाकर रख ने से आलू की मिठास खत्म हो जाती है

      Reply
  5. Besan ke gatte ki sabji bnai thi bt ko baad me taste kiya to gatte hard hai to dobara gatte ko soft kese kre

    Reply
  6. Mene chhole banay the, jisme mene adrak lahsan or pyaj ko el sath pest bana kar daal diya.
    Isme se lahasan ka test bohat zada a raha hai ease kese thil kare ?

    Reply
    • आप इमली की मीठी चटनी को ऊपर-ऊपर से निकाल लें ध्यान रहे नीचे जली हुई चटनी में चम्मच बिलकुल ना लगे ऐसा करने से आपकी चटनी में जली हुई स्मेल नहीं आएगी और ना ही वह कड़वी लगेगी

      Reply
  7. Please reply
    Agar aloo pyaz ki sabzi me pyaz na bhuni ho and tamatar ka khatta taste reh jaye to kaise thik Karen?

    Reply
  8. Mene mashala bhindi bnayi h jisme dahi 2 days purani dal di h ab sbji se dahi ki smell sarhi h. Plz help kya kru ki smell na aaye??

    Reply
    • आप सब्जी को अच्छे से भून लो ऐसा करने से काफी हद तक दही की स्मेल चली जाएगी
      अबसे आप जब भी किसी सब्जी में दही डालें तो हमेशा फ्रेश दही ही डालें

      Reply
    • आप वडे को गर्म पानी में डाल दें वडा नर्म हो जायेगा

      Reply
  9. Maine aalu tamatar aur matar ki sabji banaya tha aur kitchen king masala dala tha par masala ka test nahi aa raha tha aur nahi sugandh aa raha tha. kya ho sakta hai?

    Reply
    • बेसन भूनते समय अगर आपका बेसन जल जाएँ तो आप नीचे तले में चिपके हुए बेसन को ना उखाड़े और ऊपर के बेसन को छानकर जले हुए बेसन को निकाल दें

      Reply
    • आप क्या कहना चाहते है में समझ नहीं पा रही हूँ

      Reply
  10. Agar imli ki chatni galti se gas pr jyada dar rh jye or usme thodi jale hui smell ho or hlka kadva pn ho to kese thik kre

    Reply
  11. मैने ककड़ी की सब्जी बनाई है पर बनाने से पहले टेस्ट नही की सब्जी बनने के बाद कड़वी हो गई ही कड़वा पान केसे दूर करू
    विधि
    ककड़ी को तेल में तल कर निकाल ली
    बचे हुए तेल में मेने दाल चीनी,लॉन्ग,कालीमिर्च,तेजपान,खड़ी लाल मिर्च,हींग,ये सब फ्राय किया उसके बाद खड़ा प्याज,हरी मिर्च, टमाटर डाल कर फ्राय किया,उसके बाद भुना हुआ मसाला जिसमे (अदरक, प्याज,लहसुन ,पिसीमिर्च,धनिया पाउडर,,हल्दी,नमक) डालकर भुना फिर उसमे दही डाला और पिसे मूंगफली के दाने सीके हुए डाले उनको अच्छे से मिक्स कर उकल लिया बदने उसमे फ्राय ककड़ी डाल कर उकाल ली फिर गरम मसाला और हरा धनिया डाला और उकाल ली पर सब्जी कड़वी हो गई क्या करू

    Reply
    • आपकी ककड़ी कड़वी होगी जिस वजह से आपकी सब्जी कड़वी हो गई है इसका कड़वापन तो अब ठीक नहीं होगा आप आगे से जब भी ककड़ी की सब्जी बनाएं तो ककड़ी को टेस्ट ज़रूर कर लें ताकि आपकी सब्जी खराब ना हो

      Reply
    • आप इसमें मलाई वाला दूध डालकर पका लें हलवे का मीठापन कम हो जायेगा

      Reply
  12. Mne aaj palak paneer banaya hh but ptani kyu or kis vjha se meri sbji kdvi lg rhi hh maybe palak ki vjha se ya ptani kyu please help …

    Reply
    • क्या तोआपकी सामग्री डालने में कुछ गडबड हुई है या फिर पालक खराब हो सकता है

      Reply
    • आप धनिये की चटनी में टमाटर डालकर चटनी को दोबारा से पीस लें चटनी का कड़वापन खत्म हो जायेगा और टेस्ट भी बढ़ जायेगा

      Reply
  13. Besan ke laddoo banate samay besan zada bhun gya. Uska swaad Thoda jala sa lag raha hai. Kya kiya ja sakta hai???

    Reply
  14. पाया जल gya और salan कड़वा होgya जलने की वजह से क्या करे plz reply?

    Reply
    • आप पाये के सालन को ऊपर-ऊपर से निकाल लें और नीचे के जले हुए सालन को अलग कर दें ऐसा करने से पाये की सब्जी कड़वी नहीं लगेगी

      Reply
  15. Agar mutton korma khatta taste kr rha h, may b dahi jyada hone ki waja s to kya karu….doodh ki malai bhi nhi h to doodh dal k pka skte h kya

    Reply
    • आप इसमें फुल क्रीम मिल्क डालकर पका सकती है कोरमे का खट्टापं खत्म हो जाएगा

      Reply
    • इसमें आप दूध की मलाई डाल दें खट्टापन खत्म हो जायेगा

      Reply
    • आप इस में भुने व छिले चनो को पीसकर डाल दें ऐसा करने से आपकी चिक्की जम जाएगी

      Reply
  16. पनीर की सब्ज़ी में दालचीनी का स्वाद ज्यादा आ रहा है इसे कम कैसे करे, जिससे कड़वापन कम हो जाये?

    Reply
    • मेरी मूंगफली तिल्ली की बर्फी ज्यादा गीली हो गई गुड़ की उसे ठीक करने के लिए क्या करें जिससे वह कुरकुरी हो जाए

      Reply
  17. Sabji mai haldi daalna bhul gyi jaldi jaldi mai ..
    baki saare masale daale hai laal Mirch , dhaniya powder , namak and jeera
    Please reply

    Reply
  18. सब्जी में हींग ज्यादा डल जाने पर क्या करें

    Reply
    • पहले आप ये बताएं कि इसमें आपने क्या-क्या डाला है

      Reply
    • आपने इसमें मेथी ज्यादा डाल दी इसी वजह से आपके लडडू कड़वे हो गये है

      Reply
  19. उडद मूंग के लड्डू बनने के बाद कड़वे लग रहे है क्या करे अब

    Reply
    • आपने इसमें क्या सामग्री डाली है ये बताएं

      Reply
  20. methi gond ke laddo m methi jyda pad gyi h or kala gond bhi to wo kadve ho gye h shi karne ke liye kya kare

    Reply
    • आप इसमें थोडा मीठा और डाल ले ये सही हो जायेंगे

      Reply
    • इसमें आप दूध की मलाई डालकर पका लें खट्टापं खत्म हो जायेगा

      Reply
    • इसमें आप थोड़े से आलू और डालकर पकाएं टेस्ट सही हो जायेगा

      Reply
  21. Agar Besan Barfi mein khane par besan kacha hone ka swad aye to kya karein. Agar thodi soft bani hon to hard karne ka koi upay hai?
    Recipe mein Besan, Mawa, Desi Ghee, Chini aur elaichi powder dal hai.

    Reply
    • आप बेसन को अच्छे से भूनकर ही इसकी मिठाई बनाएं क्योंकि मिठाई बनाने के बाद अगर बेसन के कच्चेपन की स्मेल आती है तो फिर कुछ नहीं हो सकता
      अगर आ[की बर्फी ज्यादा सॉफ्ट बनी है तो उसके लिए आप साडी चीजों को बेसन एम् डालने के बाद इसको चलाते हुए पकाएं जब तक की ये अच्छे से सोख ना जाए वेसे मावे वाली बर्फी सॉफ्ट ही बनती है

      Reply
    • रवा खीर के गोलों को एक छोटे चम्मच से थोड़ लें और अगर ये चम्मच से ना टूटे तो आप इन्हें खीर से निकाल दें

      Reply
  22. कढी मे हल्दी ज्यादा हो जाये तो कैसे कम करें ।

    Reply
    • आप कढ़ी में थोड़ी सी दही को अच्छे से फेट कर डाल दें कढ़ी का पीलापन कम हो जायेगा और टेस्ट भी बढ़ जायेगा

      Reply
    • आप मिठाई को एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें मिठाई जम जाएगी

      Reply
    • अगर आपको ढोकला कच्चा लगे तो दोबारा से स्टीम कर लें या फिर ढोकले के छोटे-छोटे पीस करके उन्हें फ्राई कर लें और अपनी पसंद की चटनी के साथ खाएं

      Reply
    • आप बहुत ही एहतियात से सब्जी के ऊपर से ऑयल को निकाल दें

      Reply
  23. अगर आलु गोबी कि सब्जी में आलु कचै रेह जाऐ तो कया करे

    Reply
    • आप आगे से जब आलू गोभी की सब्जी बनाएं तो आलू को थोड़ा सा पहले गलाकर जब गोभी डाले तो आपके आलू कच्चे नहीं रहेंगे

      Reply
  24. Meri kaale chane ki sabzi thodi c mithi h or iske tadke mey tel jaada pad jaane k kaaran sabzi mey tel jaada hogya h or meri sabzi chatpati nhi bnai hai to main aise Kya kru ki meri sabzi tasty hojaaye plzz help me

    Reply
    • सबसे पहले तो आप सब्जी से तेल को निकालकर कम कर लें फिर सब्जी में हरी मिर्च और चाट मसाला डालकर गर्म कर लें ऐसा करने से आपकी सब्जी का टेस्ट बढ़ जायेगा

      Reply
    • हलवा बनाने से पहले ही आटे को अच्छे से भून लें ताकि इसमें कच्चेपन की स्मेल ना आएं

      Reply
    • आप इसमें थोड़ा सा चाट मसाला, गर्म मसाला और हरा धनिया डालकर भूने गोश्त का टेस्ट कुछ हद तक ठीक हो जायेगा

      Reply
    • दीपिका जी आपने इसमें क्या डाला है ये तो बताएं

      Reply
    • पहले आप ये बताएं पकाते समय लगते है या उबालते समय

      Reply
    • इसमें आप थोड़ी सी मलाई डाल दें इससे कलर कम हो जायेगा और टेस्ट भी बढ़ जायेगा

      Reply
  25. Agr kche aam ki kthi mithi chtney bnane k baad pta chle ki vo kdvi h or cheeni jl chuki h to kya kre pleaseee reply fast

    Reply
    • अगर आम की मीठी चटनी बनाते समय आपकी चीनी जल जाएँ तो आप बहुत ही एहतियात से ऊपर वाले आम निकाल लें और उसमे दूसरी चीनी डालकर पकाएं चटनी का टेस्ट ठीक हो जायेगा

      Reply
    • आप रबड़ी में थोड़ा सा मिल्क पाउडर डालकर पका लें

      Reply
    • करेले की सब्जी बनाने से पहले आप करेले को काटकर फिर उसमे नमक लगाकर एक घंटे के लिए धूप में रख दें फिर करेले को अच्छे से धोकर पकाएं सब्जी कड़वी नहीं बनेगी

      Reply
  26. Kadhi thodi zada आंच pe रखने से kadhi मे smell आने लगी है. Kya kch किया जा सकता है?

    Reply
    • आप कढ़ी को किसी दूसरे बर्तन में निकालकर पकाएं और नीचे तले की कढ़ी ना छुडाएं स्मेल आनी बंद हो जाएगी

      Reply
        • जले हुए केक को ठीक नहीं क्या जा सकता आप केक का जला हुआ हिस्सा निकाल दें और जो सही है उसे खा लें

          Reply
    • सोडा आप चनों को भिगोते समय डाला करें पकाते समय सोडा डालने से चने का टेस्ट अच्छा नहीं आता

      Reply
        • आपने ढोकले का जो मीठा सिरप बनाया है उसमे निम्बू ज्यादा डाल दें ढोकला खट्टा हो जायेगा

          Reply
    • आप जब भी दोबारा लौकी की सब्जी बनाएं बेसन को भूनकर डाले

      Reply
      • चिकन को ऊपर से उतार लें जला हुआ मसाला फेक दें दोबारा से नया मसाला बनाकर उसमे चिकन डाल दें

        Reply
  27. Agr dhokle me se haldi ki mehak aa rhi ho to kese km kre ya fir us dhokle se kon si alg receipe bnayi ja skti h.

    Reply
  28. Chicken m masala jayada bhun Jane se isme karwa pan aa reha h to use theek kaise kiya ja sakta h. Plz reply

    Reply
    • आप चिकन को किसी दूसरे बर्तन में ऊपर-ऊपर से निकाल लें ऐसा करने से कडवाहट भी खत्म हो जाएगी और जले की स्मेल भी नहीं आएगी

      Reply
    • आपकी खीर में खट्टापन खीर बनाते ही आया या फिर रखने के बाद खीर में खट्टापन आया

      Reply
    • केक को मीठा करने के लिए आप पतला सा शुगर सिरप बनाकर गर्म-गर्म ही केक पर डाले ताकि केक शुगर सिरप को अच्छे से अब्ज़ोब कर ले

      Reply
    • आप भटूरे के आटे में एक टेबलस्पून चीनी का पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर लें इससे भटूरे का खट्टापन बेलेंस हो जायेगा

      Reply
  29. पानी पूरी का पानी टीख हो जाए तो क्या करे ?

    Reply
    • इसमें आप थोड़ी सी चीनी डाल दें पानी का तीखापन खत्म हो जायेगा और टेस्ट भी बढ़ जायेगा

      Reply
    • पहले आप ये बताएं कि इसमें आपने क्या-क्या मसाले डाले है

      Reply
  30. Agar khaane mai zyada ghee ke wajah se kadwahat aa jaye toh kya karna zaroori hai . I was making baingan ka bharta. Peanut powder onion and coconut grinded together and tomate cooked in ghee and then later added grinded paste .

    Reply
    • घी ज्यादा होने से सब्जी कड़वी नहीं होती आप ने सूखे मसालों में तो कुछ ज्यादा नहीं डाल दिया

      Reply
    • पहले आप हमे ये बताएं कि आपने इसमें क्या-क्या सामग्री डाली है

      Reply
    • सब्जी का खट्टापन खत्म करने के लिए आप इसमें थोड़ी सी चीनी डाल दें इससे खट्टापन भी खत्म हो जायेगा और सब्जी का स्वाद भी बढ़ जायेगा

      Reply
    • आप इसमें एक या दो उबले हुए आलू को मैश करके डाल दें इससे आपका मसाला कम हो जायेगा और सब्जी का स्वाद भी बना रहेगा

      Reply
    • आप सब्जी में थोड़ा सा दही डालकर मसाले को हल्का सा भून लें सब्जी मीठी नहीं लगेगी

      Reply
  31. gajar ka halwa jal gya or galti se use Thoda hila diya jisse usme thode kaale pcs or kavapan aa gya h kya karein

    Reply
    • आप गाजर के हलवे से काले पीस को अलग निकाल दें ऐसा करने से हलवे का कड़वापन खत्म हो जायेगा

      Reply
    • किसी भी हलवे की मिठास को कम करने के लिए आप इसमें दूध डाल सकती है या फिर मखानों को पीसकर डाल सकती है ऐसा करने से हलवे की मिठास काफी हद तक ठीक हो जाती है

      Reply
  32. सब्जी में कच्चे तेल का स्वाद आ रहा है क्या करे

    Reply
    • सब्जी बनाने से पहले तेल को अच्छे से पका लिया करें फिर आपकी सब्जी में कच्चे तेल का स्वाद नहीं आएगा

      Reply
      • आप सब्जी को अच्छे से भून लें ऐसा करने से तेल की स्मेल चली जाएगी

        Reply
  33. गाजर का हलवा ज्यादा मीठा हो गया है मीठा कम कैसे करूँ

    Reply
    • हलवे को गर्म करके इसमें थोड़ा मावा मिला दें मीठा कम हो जाएंगा

      Reply
    • पहले आप हमे ये बताये कि आपने इसमें क्या सामग्री डाली है तभी में आपको कुछ बतापाउंगी

      Reply
    • आपने इसमें मेथी ज्यादा डाली है जिस वजह से आपकी सब्जी कडवी हुई है

      Reply
    • आप ऊपर-ऊपर से सब्जी को किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें और नीचे की रहने दें ऐसा करने से आपकी सब्जी में जलने की स्मेल नहीं आएगी

      Reply
    • लौकी को थोड़ा सा भून लें कड़वाहट खत्म हो जाएगी

      Reply
    • आप इसमें एक चम्मच चीनी डाल दें ऐसा करने से सांभर का खट्टापन कम हो जायेगा और टेस्ट भी बढ़ जायेगा

      Reply
    • आप पहले ये बताएं कि आपने इसमें क्या सामग्री डालकर चटनी पीसी है तभी में आपको बताउंगी कि ये कड़वी कैसे हुई

      Reply
    • सब्जी को ऊपर-ऊपर से दूसरे बर्तन में निकाल लें और जो नीचे रह गई है उसको छोड़ दें ऐसा करने से आपकी सब्जी में जलने की बू नहीं आएगी

      Reply
        • आप इसमें थोड़ा सा दही डालकर भून लें आपकी मटर पनीर की सब्जी सही हो जाएगी

          Reply
        • आप सब्जी में थोडी सी मलाई डालकर कुछ देर भून लें इससे जलने की स्मेल कम हो जाएगी

          Reply
  34. Paw bhazi bnate time thori c niche lg jaye to kya karna chaiye taki jo thori c smal as rahi hai vo na aaye

    Reply
    • आप पांव भाजी को ऊपर-ऊपर से किसी दूसरे बर्तन में निकाल लें ताकि आपकी पांव भाजी में लगने की स्मेल ना आएं

      Reply
    • पहले आप हमे ये बताएं कि आपने मिक्स वेज में क्या-क्या सामग्री डाली है तभी में आपको बतापाऊँगी कि इसमें क्या गलती हुई है ये सारी जानकारी आप हमे हमारे फेसबुक पेज पर दे सकती है

      Reply
  35. चिकन का मसाला कच्चा रह गया है क्या करूं।
    पुरा बनने के बाद पता चला टेस्ट करने के बाद

    Reply
    • आप चिकन में थोड़ा सा पानी डालकर दोबारा से भून लें मसाले का कच्चापन खत्म हो जायेगा

      Reply
    • इसके लिए आप बहुत ही आराम से जले हुए पनीर को काटकर निकाल दें

      Reply
    • सुनीता जी आपकी कटहल की सब्जी में कोई ना कोई गडबड तो हुई है इसी वजह से आपकी सब्जी कड़वी हो गई है आप मुझे बताएं कि आपने इसमें क्या सामग्री डाली है आप हमे इसकी पूरी जानकारी हमारे फेसबुक पेज पर दे सकती है

      Reply
    • मूंगदाल हलवे में मीठा ज्यादा हो गया है उसे ठीक कैसे करें

      Reply
      • इसमें आप थोड़ा दूध डालकर हलवे को अच्छे से खुश्क होने तक पका लें ऐसा करने से मीठा कम हो जायेगा और हलवे का स्वाद भी बढ़ जायेगा

        Reply
    • आप क्रीम को फ्रीजर से निकालकर रख दें और जब वह रूम टेम्प्रेचर पर आ जाएं तो मिक्सर जार में डालकर घुमा लें अब आप क्रीम को किसी भी चीज़ में यूज़ कर सकते है

      Reply
    • कढ़ी का खट्टापन कम करने के लिए इसमें एक से दो टीस्पून चीनी डाल दें या फिर भूने हुए चनो को पीसकर डाल दें ऐसा करने से कढ़ी का खट्टापन कम हो जाता है

      Reply
    • आप कीमे में फ्रेश क्रीम डाल दें इससे कीमा-क्रीमी हो जायेगा और स्वाद भी बढ़ जायेगा क्रीम की वजह से गर्म मसाले का तेज़पन कम हो जाता है

      Reply
    • आप विस्तार से बताएं कि आपका साग कैसे खराब हुआ इसमें नमक ज्यादा हो गया या तीखा

      Reply
        • अगर आपकी सब्जी कड़वी है तो आप मुझे बताएं की आपने उसमे क्या सामग्री डाली है तभी में आपको कुछ बता पाऊँगी कि कहाँ पर गड़बड़ हुई है

          Reply

Leave a Comment