rava namkeen cake recipe in hindi दोस्तों आज मैं आपको बताने वाली हूं एक बहुत ही आसान और खाने में बहुत ही टेस्टी रेसिपी और उसकी सबसे अच्छी बात यह है। कि अगर आपके यहां शाम में पार्टी है तो आप सुबह में इसे बनाकर फ्रिज में रख सकते हैं। और शाम को इसे शेलो फ्राई कर सकते हैं। यह बहुत ही बढ़िया और मजेदार रेसिपी है। इसका नाम है रवा नमकीन केक
आवश्यक सामग्री – ingredients for rava namkeen cake recipe
- सूजी = आधा कप, बारीक वाली, सौ ग्राम
- आलू = एक बड़ा, उबला हुआ
- हरी मिर्च = दो बारीक़ कटी हुई
- ज़ीरा = एक छोटा चम्मच
- हरा धनिया = दो चम्मच बारीक़ कटा हुआ
- हल्दी पाउडर = आधा छोटा चम्मच
- रेड चिली फ्लेक्स = थोडा सा
- चाट मसाला = एक छोटा चम्मच
- अदरक-लहसुन का पेस्ट = एक चम्मच
- कॉर्न फ्लोर = दो बड़े चम्मच
- नमक = स्वाद अनुसार
- तेल = एक छोटा चम्मच
विधि – how to make rava namkeen cake
Rava Namkeen Cake बनाने के लिए अगर आपके पास बारीक़ सूजी नहीं है तो आप एक बार मिक्सी में सूजी को चला ले और फ़ाईन कर ले।
जैसे कि एकदम बारीक वाली फाइन सूजी होती है उस तरह का कर ले। सबसे पहले पैन को गैस पर रखें और इसे हल्का सा गर्म होने दे। पैन के हल्का गर्म होने पर इसमें सूजी डाल दें सूजी को बहुत ही हल्का सा रोस्ट करना है।
पांच मिनट के लिए लो टू मीडियम गैस पर लगातार चलाते हुए इसको हल्का सा भून लें। ताकि सूजी का कच्चापन निकल जाए और इसमें बढ़िया सी खुशबू आ जाए।
इसको बिलकुल भी ज्यादा सुनहरा नहीं करना है। सूजी को 5 मिनट भूनने के बाद गैस को स्लो कर दें अब इसमें डेढ़ कप पानी डाल दे और लगातार चलाते हुए लो फ्लेम पर इसे अच्छे से पका लें और साथ ही इसमें एक छोटा चम्मच तेल डाल दें।
तेल इसमें बहुत ही अच्छा टेक्सचर देगा और साथ ही साथ इसको थिक बनाएगा तेल को सूजी में अच्छे से चलाते हुए मिला दे।
अब स्लो गैस पर तीन से चार मिनट तक पैन को ढक दें जिससे कि ये अच्छे से पक जाए जब तक हमारी सूजी पक रही हैं।आलू को कद्दूकस कर ले 3 मिनट बाद पैन का ढक्कन खोल कर देखें।
हमारी सूजी एकदम बढ़िया पक गई है और यह पैन से भी अलग हो रही है। हमें इसका डो चाहिए इसीलिए हमें इसको एकदम गाढ़ा रखना है। गैस को बंद कर दें और सूजी को प्लेट में निकाल ले और ठंडा होने के लिए रख दें।
जब सूजी बिल्कुल ठंडी हो जाए तो इसमें कद्दूकस किया हुआ आलू डाल दें और साथ ही हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक छोटा चम्मच जीरा, नमक स्वादानुसार, एक छोटा चम्मच चाट मसाला, रेड चिली फ्लेक्स आप चाहे तो लाल मिर्च पाउडर भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन मैं रेड चिली फ्लेक्स इस्तेमाल कर रही हूँ।
ये देखने में भी अच्छे लगते हैं और खाने में भी अच्छा टेस्ट आएगा अगर आप बच्चों के लिए बना रहे हैं। तो मिर्च कम भी कर सकते हैं। आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, एक छोटा चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट, लहसुन ऑप्शनल है अगर आप लहसुन नहीं खाते तो अदरक को कद्दूकस करके डाल दें।
दो बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया, दो बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर, अगर आपके पास कॉर्नफ्लोर नहीं हैं तो आप मैदा या फिर चावल का आटा भी डाल सकते हैं। कॉर्नफ्लोर इसको अच्छी बाइंडिंग के साथ-साथ बहुत ही करारा और क्रिस्पी बनाएगा इसीलिए मैं इसको डाल रही हूं।
हाथ पर हल्का सा तेल लगाकर ग्रीस कर ले अब अच्छी तरह से सभी चीजों को मिक्स कर लें और इसका एक परफेक्ट डो बनाकर तैयार कर लें अब हमारा डो बनकर रेडी है।
अब आप कोई भी प्लेट या जिसमें आप बर्फी वगैरा बनाते हैं थोड़े से किनारे उठी हुई ट्रे ले और उसमें थोड़ा सा तेल डालकर अच्छे से ग्रीस कर ले। आप चाहे तो बटर या घी भी लगा सकते है।
ग्रीस करने के बाद सूजी के डो को ट्रे में फैला दें स्पैचुला की मदद से दबा-दबा कर इसे अच्छे से फैला लें। इसकी थिकनेस अच्छे से रखें क्योंकि हम केक बना रहे हैं। इसलिए हम इसको बहुत ज्यादा पतला नहीं करेंगे इसे 20 से 25 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें सेट होने के लिए।

25 मिनट बाद ट्रे को फ्रिज से बाहर निकाल ले अब ये बहुत ही बढ़िया जम गई है फ्रिज में रखने से ये होता है कि रवा केक अच्छे से सेट हो जाते है और फिर बहुत ही आसानी से कट भी जायेंगे इसको किसी भी शेप में काट लें अपनी पसंद अनुसार।
मैं इसको स्क्वायर शेप में काट रही हूं काटने के बाद एक-एक पीस को बहुत ही धीरे से निकाल ले क्योंकि हमने ट्रेन में तेल लगाया था। इसीलिए यह बहुत ही आसानी से निकल जाएंगे हमारे सभी रवा केक के पीस बहुत ही बढ़िया तैयार हो गए हैं।
हम जब इसको शेलो फ्राई करेंगे तो यह बहुत ही परफेक्ट रवा केक बनकर तैयार हो जाएगा। इसी तरह से सारे पीस निकाल कर एक प्लेट में रख लें। गैस पर पैन में तेल डालकर गर्म होने के लिए रख दें तेल के गर्म होने पर केक के एक-एक पीस तेल में रख दें।

आपके पैन में जितने पीस एक बार में आसानी से आ जाए आप इतने पीस पैन में रख दें जिससे कि ये टूटे नहीं मीडियम गैस पर अच्छी तरह से दोनों साइड से इन्हें क्रिस्पी पर होने पर सेक लें।
इन्हें अच्छी तरह से मीडियम गैस पर सिखने दे इनको ज्यादा टच नहीं करना है। क्योंकि ये केक बहुत ही नर्म होते हैं ज्यादा छूने से यह टूट भी सकते हैं।
एक से दो मिनट बाद धीरे से छुरी की मदद से पीस को पलट दें इसी तरह से सारे पीस को पलट दे इनका बहुत ही अच्छा कलर आया है एकदम क्रिस्पी और ये देखने में भी बहुत ही बढ़िया लग रहे हैं।

इसी तरह से बाकि के बचे हुए रवा केक भी तेल में डालकर शेलो फ्राई कर ले। हमारे सभी रवा केक बहुत ही बढ़िया व क्रिस्पी बनकर तैयार हैं अंदर से ये एकदम नरम और बाहर से क्रिस्पी बने हैं
तो देखा दोस्तों इतना इजी घर के ही सामान से इतना बढ़िया नाश्ता बनकर तैयार है आप कभी भी इसको बच्चों के लंच बॉक्स में या किसी पार्टी में या घर आए मेहमानों को बनाकर खिला सकते हैं। शाम की चाय या फिर सुबह ब्रेकफास्ट में भी सर्व कर सकते हैं।