Peshawari Chicken Recipe in Hindi मै आपके साथ चिकन की पहले भी कई सारी रेसिपीस शेयर कर चुकी हूँ आज में आपके साथ चिकन की बहुत पापुलर पेशावरी मुर्ग बनाने की रेसिपी शेयर कर रही हूँ मुझे उम्मीद है की आपको ये रेसिपी भी बाकि सभी रेसिपीज की तरह बहुत पसंद आएगी।
आवश्यक सामग्री – ingredients for Peshawari Murgh Recipe
- मुर्गा = आधा किलो
- ज़ीरा = एक टीस्पून
- बड़ी इलायची = एक
- दालचीनी = एक टुकड़ा
- काली मिर्च = 5
- लौंग = 4
- हरी इलायची = 4
- प्याज = एक स्लाइस में काट लें
- नमक = स्वादानुसार
- अदरक लहसुन का पेस्ट = एक टेबलस्पून
- लाल मिर्च पाउडर = एक टीस्पून
- हल्दी पाउडर = छोटा आधा टीस्पून
- तंदूरी नान = एक, छोटे-छोटे टुकडो में काट लें
- टमाटर = चार, प्योरी बना लें
- तेल = एक चौथाई कप
- पानी = तीन से चार कप
तड़का लगाने के लिए
- ज़ीरा = एक टीस्पून
- सरसों = आधा टीस्पून
- करी पत्ता = 6
- लहसुन बारीक़ कटा हुआ = आधा टीस्पून
- ऑइल = एक चौथाई कप
- साबित लाल मिर्च = चार, गोल वाली
- मेथी दाना = एक तिहाई चम्मच
गार्निश करने के लिए
- दही = आधा कप
- हरी मिर्च = तीन से चार, बारीक़ कटी हुई
- हरा धनीया = दो टेबलस्पून
विधि – how to make Peshawari Murgh

प्याज के सुनहरा होने पर इसमें सारे खड़े गर्म मसाले डालकर चलाएं। साथ ही चिकन डालकर चलाते हुए दो मिनट भूने फिर अदरक लहसुन का पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और टमाटर का पेस्ट डालकर चलाते हुए मिलाएं। चार से पांच मिनट चलाते हुए भूने। फिर इसमें तीन कप पानी डालकर मिलाएं।
5 मिनट तेज़ आंच पर पकाएं ऊबाल आने पर गैस को मीडियम टू लो कर दें और मुर्ग को 20 से 25 मिनट ढक्कन-ढककर पकाएं।तय समय बाद खोलकर देखे पानी भी थोड़ा खुश्क हो गया है और गोश्त भी गल गया है अब इसमें नान डालकर चलाएं मीडियम टू लो आंच पर पांच मिनट और पकाएं।

लहसुन सुनहरा होने पर तड़का पेशावरी मुर्ग पर लगा दें। ऊपर से हरे धनिये और हरी मिर्च से गार्निश करें बहुत ही स्वादिष्ट पेशावरी मुर्ग बनकर तैयार है।
